ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंज क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभास सिंह ने महाशिवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के उद्देश्य से बालेश्वरनाथ मंदिर परिसर का निरीक्षण किया तथा मातहतों को दिशानिर्देश दिए। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि त्योहार पर बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे जिसको लेकर मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग को लेकर शिवमंदिर व हनुमानगढ़ी मंदिर प्रशासन के बीच विवाद को लेकर क्षेत्राधिकारी ने पक्षकारों से से वार्ता करते हुए मेले को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग करने को कहा। उन्होनें वजीरगंज पुलिस समेत डुमरियाडीह चौकी प्रभारी को मेले की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर शिव मंदिर के पुजारी दिलेचन्द, मातादीन, शिवानन्द मिश्र, नकछेद बिन्दे बाबा एसएसआई विश्वास कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।







