पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पुलिस ने दबोच लिया

Spread the love
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर आरोपी की तलाश में 13 टीमें जुटी थीं। इस अभियान में खोजी कुत्ते से लेकर ड्रोन तक की मदद ली गई।करीब 70 घंटों के बाद पुलिस ने आरोपी को पुणे के शिरूर तहसील के गुनात गांव के शिवर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दत्तात्रय रामदास गाडे के नाम से हुई है।

सिर पर था 1 लाख का इनाम

पुलिस ने आरोपित का सुराग देने वाले को एक लाख का इनाम देने का एलान भी किया था। गाडे ने 25 फरवरी को पुणे के व्यस्ततम बस अड्डे स्वारगेट पर सुबह छह बजे एक 26 वर्षीय युवती के साथ राज्य परिवहन की एक खड़ी बस में दुष्कर्म किया था।

सीसीटीवी कैमरों से हुई पहचान

गन्ने के खेतों में छिपा था आरोपी

  • पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद आरोपी एक सब्जी के ट्रक में छुपकर अपने गांव गुनात पहुंचा।
  • घर पहुंचने के बाद उसने कपड़े और जूते बदले और वहां से भाग गया। पुलिस को संदेह था कि वह गांव के आसपास ही गन्ने के खेतों में छिपा है।
  • गुरुवार दोपहर को कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 100 से अधिक पुलिसकर्मी गुनात गांव पहुंचे और खोजी कुत्तों व ड्रोनों की मदद से खेतों में तलाशी अभियान चलाया।

हिस्ट्रीशीटर था आरोपी

पुलिस ने गाडे की करीबी एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसने बताया कि गाडे अक्सर कई महिलाओं को परेशान करता था और उनके फोन नंबर उसके माध्यम से मांगता था। पुलिस के अनुसार गाडे पर चेन खींचने और चोरी जैसे करीब आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं।

बस में किया था रेप

पुणे के स्वर्गेट महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) जो सबसे बड़ा बस डिपो में से एक है, वहीं ये रेप की घटना घटी। पीड़िता के अनुसार, वह मंगलवार सुबह करीब 5:45 बजे सतारा जिले के फलटण के लिए एक प्लेटफॉर्म पर बस का इंतजार कर रही थी, तभी गाडे ने उसे बातों में उलझा लिया।

 

गाडे उसे ‘दीदी’ कहकर बुलाने लगा और कहने लगा कि सतारा के लिए बस दूसरे प्लेटफॉर्म पर आ गई है। वह उसे दूसरी जगह खड़ी एक खाली ‘शिव शाही’ एसी बस में ले गया। चूंकि बस के अंदर की लाइटें जल नहीं रही थीं, इसलिए वह बस में चढ़ने से हिचकिचाई, लेकिन उस आदमी ने उसे आश्वस्त किया कि यह सही वाहन है। 

मेडिकल क्षेत्र में काम करने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद गाडे भी उस बस में चढ़ा और उसने उसके साथ बलात्कार किया।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views