ब्यूरो गोंडाः सियाराम पाण्डे।
गोंडा वजीरगंजः क्षेत्र के विद्यालयों में विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। छात्रछात्राओं विज्ञान से सम्बंधित विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया। सेंट जोसेफ स्कूल भगोहर में बच्चों ने विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया और अपनी वैज्ञानिक ज्ञान का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार प्रजापति ने विज्ञान के महत्व के बारे में बताया। विद्यालय के कुणाल झा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उनके मेधा की सराहना की।प्रदर्शनी में उमाशंकर शुक्ल, मनीष शुक्ला,श्रद्धा शुक्ल, रोशन आरा दिनेश कुमार, बी एन द्विवेदी, आर एल पांडे, मुकेश कुमार, आरती शुक्ला, लक्ष्मी मौर्य, ज्योति सिंह, स्वाति सिंह, मुस्कान आदि ने मॉडल प्रदर्शित किया। अशोकपुर के शांति मेमोरियल विद्यालय में गयाप्रसाद आनन्द के मार्गदर्शन में मोडल प्रदर्षित हुए। अन्य विद्यालयों में भी वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।







