ट्रंप और जेलेंस्की में रूस से युद्ध को लेकर तीखी बहस

Spread the love

वाशिंगटनः रूस के साथ युद्ध के हल के लिए अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अब ट्रंप से ही आफत मोल ले ली है। व्हाइट हाउस में बैठक के बाद बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की में तीखी बहस देखने को मिली, जिसके बाद ट्रंप खासा नाराज दिखे।अब जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ बहस के बाद बयान देते हुए कहा कि वो इस पर कोई माफी नहीं मांगेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप में भिड़े जेलेंस्की

दरअसल, आज व्हाइट हाउस में बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप और जेलेंस्की में रूस से युद्ध को लेकर तीखी बहस हो गई। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की युद्धविराम न करके लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खेल रहे हैं। ट्रंप ने ये भी कहा कि जेलेंस्की तीसरे विश्वयुद्ध के लिए जुआ खेल रहे हैं और आखिर में रूस से समझौता करना पड़ेगा।इसका जवाब देते हुए जेलेंस्की ने कहा कि हमें युद्धविराम की जरूरत नहीं है। ट्रंप ने इस पर कहा कि जेलेंस्की ने वाशिंगटन में अमेरिका का अनादर किया है, अब वो तभी यहां वापस आ सकते हैं जब वह शांति के लिए तैयार हों।

 

जेलेंस्की बोले- माफी नहीं मांगूंगा, लेकिन…

फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में जेलेंस्की ने ट्रंप के साथ अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया। हालांकि, जेलेंस्की ने माना कि जो कुछ भी हुआ वो दोनों पक्षों के रिश्तों के लिए अच्छा नहीं था।जेलेंस्की ने कहा कि अगर अमेरिका अपना समर्थन वापस ले लेता है तो रूस से यूक्रेन की रक्षा करना “हमारे लिए मुश्किल” होगा। उन्होंने खेद जताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनका टकराव टेलीविजन पर सबने देखा।

उन्होंने कहा कि मैं माफी नहीं मांगूंगा, लेकिन मैं अमेरिकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन है कि हमने कुछ बुरा नहीं किया है।

खनिज समझौते पर भी हस्ताक्षर नहीं

वहीं, ट्रंप के साथ बहस के बाद जेलेंस्की ने खनिज समझौते पर भी हस्ताक्षर नहीं किए। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ट्रंप ने किसी समझौते से इनकार नहीं किया है।

रॉयटर के मुताबिक जलेंस्की ट्रंप बहस के कुछ देर के बाद ही व्हाइट हाउस से निकल गए थे। ट्रंप और जेलेंस्की की मीटिंग के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होनी थी, लेकिन उसको रद कर दिया गया।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views