जौनपुर (उ. प्र.): पंकज सीबी मिश्रा, प्रभारी सम्पादक।
विपक्ष की राजनीति छीन लेगी महाकुंभ की सफलता।
उत्तर प्रदेश: देश में कुछ नेताओं के लिए हिंदू एकता, सनातन पर कुंभ का प्रयोग, प्रयागराज का महाकुंभ नासूर बन कर उभरा है। ममता ने जहां इसे मृत्यकुंभ कहा तो इशारों – इशारों में अखिलेश ने लाशों का खेल और खड़गे ने नौटंकी कह कर देश के राजनैतिक सिनेरियो को भाजपा के पक्ष में मोड़ दिया जिसका लाभ दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिला भी और अब काफी हद तक ये बयान इन नेताओं को सत्ता से लंबे समय तक बेदखल कर इनकी राजनीति बदल सकता है। कुंभ का आध्यात्मिक पक्ष अलग बात है और उसकी समग्रता का राजनैतिक लाभ अलग विषय। क्या कुंभ में उमड़े बेशुमार हिन्दुत्व ने एक राजनैतिक दल को बहुत बड़ा लाभ पहुंचाया है। क्या 45 दिनों तक कुंभ की निरन्तर आलोचना ने कईं दलों का लोकप्रियता ग्राफ एकदम नीचे गिरा दिया है ? यह प्रश्न हर कोई पूछ रहा और इसका उत्तर आपको मैं अपने इस लेख के माध्यम से दूंगा जिस आप यू समझिए कि बोल तोल मोल के बोल। शब्दों का असर तीर से पैना है, ऐसा घाव कर जाता है जो कभी भरता नहीं। फिर ये घाव तो आस्था पर लगाए गए हैं। जहां तक मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना का सवाल है, वह दुःखद थी पर ऐसा पहले भी होता आया है और अखिलेश के द्वारा फैलाए गए झूठ का जवाब हिंदुओं ने यूपी में उनसे मिल्कीपुर छीन कर दिया। अनेक कुंभ मेलों पर बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं होती आई हैं किंतु किसी ने जहर नहीं बोला जैसा इन नेताओं ने खुलेआम बोला। ऐसी दुर्घटनाएं अलग अलग दलों के शासन काल में ही हैं। यह काफी दुःखद हैं पर बेहद भारी भीड़ के आगे सब विवश हैं। कुंभ के आयोजन के खिलाफ सर्वाधिक बवाल अखिलेश यादव ने मचाया। उनके बाद लालू , खड़गे और ममता रहे। अब वामपंथी दल तो रहे नहीं अतः वामपंथियों का दायित्व भी ममता, खड़गे, अखिलेश और राहुल के कंधों पर आ गया है।
मीडिया के बेहद सशक्त हस्ताक्षर और जाने माने पॉलिटिकल एडिटर और यूपी के जनपद जौनपुर के पत्रकार पंकज सीबी मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ 2025 की सफलता विपक्ष की राजनीति छीन लेगी। उन्होंने आगे कहा कि यह जानना दिलचस्प हो गया है कि कुंभ से विपक्षी दलों ने कुछ खोया है या पाया है ? एक और बात। क्या बेहद शानदार कुंभ संपन्न कराकर योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2027 को लॉक कर दिया है। 2029 लोकसभा चुनाव से पहले अभी हरिद्वार अर्द्धकुंभ तथा नासिक और उज्जैन के पूर्णकुंभ होने बाकी हैं। यह जानना और भी दिलचस्प होगा कि भाजपा शासित राज्यों में मिलने वाले ये तीन अवसर क्या 2029 में मोदी के विकल्प को भी लॉक कर देंगे ? मतलब मोदी के पास यदि आगे अवसर नहीं होगा तो क्या शाह शिवराज या योगी को ? बहरहाल राम मंदिर के बाद यह तो पक्का हो गया है विराट हिन्दुत्व का विराट जागरण हो चुका है। इसे रोकना विपक्ष के घटिया पैंतरों के रास्ते मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। समझिए कि जनता क्या चाहती है ? किसी को गलियां देकर आगे बढ़ने का जमाना अब बीत चुका है । एक और सवाल इन दिनों मीडिया में पूछा जा रहा और चर्चित हुआ है। क्या लालू , अखिलेश, खड़गे और ममता की पार्टियों के हिन्दू कार्यकर्ता अपने नेताओं के बयानों से सख़्त नाराज हैं ? इन दिनों मृत्युकुंभ , गिद्ध और सूअर जैसे शब्दों पर राजनीति गर्म है। कुंभ में देश के 115 करोड़ हिंदुओं में से यदि 66 करोड़ हिन्दू 45 दिनों के महापर्व में बिन बुलावे पहुंच जाते हैं तो तब क्या होगा जब चुनावी समय आने पर वे नेताओं को उनके बयानों की याद दिलाएंगे। उधर पीएम के दौड़ में सबसे आगे मुख्यमंत्री योगी जी ने बताया है कि महाकुम्भ के कारण यूपी की राज्य जीडीपी में 3 लाख करोड़ (लगभग 35 बिलियन डॉलर) रुपये की वृद्धि होने की आशा है। इस समय यूपी की जीडीपी 26 – 27 लाख करोड़ रुपये है। अर्थात महाकुम्भ का यूपी की जीडीपी में योगदान लगभग 11 से 12 प्रतिशत बैठेगा। अगर भारत के सन्दर्भ में देखें तो राष्ट्र की जीडीपी में महाकुम्भ का योगदान लगभग 1% निकलेगा।अमेरिका की कलाकार एवं सिंगर, टेलर स्विफ्ट, के लिए कहा जाता है कि जिस शहर में वह परफॉर्म करती हैं उस शहर में कुछ समय के लिए मंहगाई लगभग 10 प्रतिशत बढ़ जाती है क्योकि होटल एवं रेस्टोरेंट फुल एवं मंहगे हो जाते हैं, पर्यटन एवं शॉपिंग बढ़ जाती है। ब्रिटेन में स्विफ्ट के 8 कंसर्ट या परफॉरमेंस ने अनुमानतः 1 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान दिया। अगर महाकुम्भ के कारण उत्पन्न आर्थिक कार्यकलाप को देखें तो ट्रांसपोर्ट, होटल, रेहड़ी-ठेला, रेस्टोरेंट, शॉपिंग इत्यादि के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गयी है। पानी की बोतल 20 की जगह 30 रुपये की मिल रही थी। बताया जा रहा है कि बाइक वाले एक ट्रिप में 500 रुपये एवं नौका वाले 5000 से 10000 रुपये कमा रहे थे। महाकुम्भ के श्रद्धालु फिर काशी एवं अयोध्या जी भी जा रहे थे। बहुत से लेन-देन कैश हो रहे हैं। उदाहरण के लिए, माथे पर तिलक, दान-दक्षिणा, दातुन, रुद्राक्ष, फूल-माला, पूजा सामग्री, बाइक, नौका इत्यादि का अधिकतर “भुगतान” कैश में हो रहा है।जब फाइनल आंकड़े निकाले जाएंगे, तो संभव है कि भारत की जीडीपी में इस महाकुम्भ का आर्थिक योगदान कहीं अधिक निकलेगा। कारण यह है कि जब कोई श्रद्धालु सुदूर प्रान्त से महाकुम्भ के लिए निकलता है, तो वह उसी समय से व्यय करना शुरू कर देता है। कुल मिलाकर, महाकुम्भ के कारण प्रयागराज, काशी एवं अयोध्या में मंहगाई भारत की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक होने का अनुमान है। और अब ऐसे में देश की जीडीपी बढ़ेगी और पर व्यक्ति आय भी बढ़ा है। यूपी का अद्वितीय विकास कर मुख्यमंत्री योगी ने खुद को परफेक्ट साबित किया है और बटोगे तो कटोगे जैसे कालजई नारे ने तो उन्हे ब्रांड बना दिया। अब हिंदुत्व का परफेक्ट चेहरा बन चुके योगी को पीएम बनाए जाने से भाजपा पुनः अगले पंद्रह साल तक सुरक्षित हो जायेगी।







