गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
बोर्ड परीक्षा पारिश्रमिक दरें नहीं बढ़ाने पर संगठन ने जताई नाराजगी।
शिवगंजः राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड निदेशक एंव सचिव को ज्ञापन भेजकर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उत्तर पुस्तिका जांच की राशि एंव विक्षकों की राशि बढ़ाये जाने मांग की।
सूत्र गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया की राज्यभर में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का मानदेय पिछले तेरह वर्षों से क्रमशः 14 व 15 रूपये प्रति कॉपी को यथावत रखना शिक्षकों के साथ धोखा है। क्योंकि बोर्ड परीक्षा की फिस में भी इन तेरह वर्षों में 150 रूपये की वृद्धि हो चुकी है। पूर्व में 450 बोर्ड शुल्क था जो वर्तमान में 600 रूपये है। जब छात्रों से ली जाने वाली शुल्क में इतनी बढ़ोत्तरी हो चुकी है तो उत्तर पुस्तिका एंव विक्षकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी क्यों नहीं हुई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्मिकों को बोनस के रूप में 35000/- रूपये की राशि दी जाती है तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 2025 के लिए घोषित पारिश्रमिक दरों को यथावतः रखना कतई उचित नहीं है। गहलोत ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से 10 वीं व 12 वीं बोर्ड उत्तर पुस्तिका राशि क्रमशः 20 व 25 रूपये करने परीक्षा केन्द्र कार्य के लिए केन्द्राधिक्षकों को 150 रूपये, अति. केन्द्राधिक्षक को 110 रूपये तथा विक्षक को 90 रूपये मानदेय दिया जाता है जो बहुत कम है, इन्हें भी दुगुना किये जाने की आवश्यकता जताई।







