रिपोर्ट आबूरोड़ (राजस्थान): गुरुदीन वर्मा।
आबूरोड से बिरजू सिंह चौधरी अध्यक्ष किशोर कुमार मंत्री निर्वाचित।
आबूरोड़ः राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उपशाखा के चुनाव प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के सानिध्य में चुनाव पर्यवेक्षक रमेश रांगी व चुनाव अधिकारी कान्तिलाल मीणा की देखरेख में निर्विरोध निर्वाचन में बीरजू सिंह चौधरी पहली बार अध्यक्ष एवं किशोर कुमार मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ ।
चुनाव अधिकारी कान्तिलाल मीना ने बताया है कि उपशाखा आबूरोड़ कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार गर्ग, महिला मंत्री शाहिस्ता परवीन, उपाध्यक्ष हुसैन खान, कोषाध्यक्ष हीरालाल बारोठ, संयुक्त मंत्री कप्तान मीणा, संगठन मंत्री चतराराम गरासिया, उच्च माध्यमिक प्रतिनिधि मनोज शर्मा, उच्च प्राथमिक प्रतिनिधि अशोक कुमार, जिला महासमिति सदस्य सत्यनारायण बैरवा, सत्येंद्र सिंह राठौड़, सविता बेरवा, बंशीलाल नोगिया निर्वाचित हुए ।
सूत्र गुरुदीन वर्मा के अनुसार इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए शिक्षकों से कहा कि राज्य व केंद्र सरकार पुरानी पेंशन योजना पर अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करना दुर्भाग्यपूर्ण हैं । आज कर्मचारी ओपीएस पर दो बजट के बाद भी राज्य सरकार का रूख स्पष्ट नही होने से पशोपेश में है जो सरकार के लिए ठीक नहीं है । निवर्तमान अध्यक्ष सत्यनारायन बैरवा ने कहा कि शिक्षकों को संगठन के माध्यम से न्याय दिलवाने में सदैव अहम् भूमिका निभायेगा। सत्येन्द्र सिंह राठोड ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक समस्याओं के हितों में कार्य करते रहने का आह्वान किया।







