सपा अध्यक्ष ने उठाए प्रश्न, श्रद्धालुओं से ‘लूट’ बताया

Spread the love
लखनऊ। महाकुंभ में एक नाविक परिवार द्वारा 30 करोड़ रुपये की कमाई करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर राजनीति गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कमाई की जांच की मांग की है। संबंधित नाविक के हिस्ट्रीशीटर होने की बात के साथ यह प्रश्न भी उठाया गया है कि इतनी कमाई कैसे हुई? अखिलेश ने इसे सत्ता संरक्षण में श्रद्धालुओं के साथ लूट की कहानी करार दिया है। 

इसके बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डा. संजय निषाद ने पलटवार किया और सपा अध्यक्ष के बयान को निषादों का अपमान बताया। कहा कि सपा पिछली बार हाफ हो गई थी, अगली बार साफ हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में कहा था कि एक नाविक परिवार को प्रयागराज महाकुंभ में 130 नावों के सहारे 30 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसे लेकर अखिलेश ने एक्स पर एक स्क्रीनशाट शेयर किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि संबंधित नाविक पिंटू महरा का आपराधिक इतिहास है। उन्होंने लिखा कि इसकी सच्चाई की पड़ताल हो। अगर एक परिवार ने अकेले 30 करोड़ रुपये कमाए हैं तो जीएसटी कितना मिला, ये भी बताएं। 

अखिलेश ने फूलों के कचरे में सिक्के तलाशने के फोटो के साथ लिखा, ‘कोई करोड़ों की कमाई की कहानी सुना रहा है संसार में और इधर कोई सिक्के ढूंढ़ता रह गया गंदगी के अंबार में।’ प्रदेश पर कर्ज को लेकर लिखा कि सरकार ने जनता के गले में डाला कर्ज का नौलखा हार। जनता पूछ रही है इसमें महाकुंभ की कमाई का तीन लाख करोड़ रुपये घटा के हो रही है बात या अलग है उसका हिसाब?

 

संजय निषाद ने मोर्चा खोला

अखिलेश के लगातार हमलों के जवाब में संजय निषाद ने मोर्चा खोला। उन्होंने कहा कि नाविकों को लोगों ने श्रद्धा से सौभाग्य पाने के लिए पैसे दिए हैं। उनकी कमाई को लूट की संज्ञा देना निषाद समाज का अपमान है। उन्हें नाविकों की कमाई दिखाई दे रही है, लेकिन काली कमाई वाले नहीं दिख रहे हैं। इनके शासनकाल में न जाने कितनों ने काली कमाई की। 

सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि पिछड़ों के 27 प्रतिशत आरक्षण का सबसे अधिक लाभ मिल्कमैन (यादव बिरादरी) ने लिया। दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी 30 करोड़ की कमाई पर प्रश्न उठाते हुए पूछा कि आप भले ही आपराधिक रिकार्ड भूल जाएं, पर यह बताएं कि क्या कमाई पर जीएसटी चुकाई गई? यह विवरण क्या यह नहीं दर्शाता है कि श्रद्धालुओं को ठगा गया।

  • Related Posts

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता छत्तीसगढ़ः सरोज कंसारी                          (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                           …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    धान खरीदी के साथ-साथ परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ हो -डॉ दिलीप साहू।

    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    • By User
    • November 8, 2026
    • 15 views
    ग्रामीण अंचल में गूंजने लगे सुवा नृत्य के पारंपरिक गीत, लोक संस्कृति की छटा बिखेर रहीं महिलाएं एवं युवतियां

    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    • By User
    • November 8, 2026
    • 9 views
    श्रद्धालुओं की जान इतनी सस्ती क्यों?

    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 11 views
    प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए नाट्य संस्था सूत्रधार द्वारा मुजफ्फरपुर में नुक्कड़ नाटक।

    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।

    • By User
    • November 8, 2026
    • 10 views
    एम. एस. केशरी पब्लिकेशन द्वारा मालीघाट में लगाया गया बाल दरबार।
    • By User
    • November 8, 2026
    • 14 views