गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
सांचौर विद्यायक के संविदा शिक्षक लगाने के बयान से शिक्षक समुदाय में आक्रोश।
शिवगंजः सांचौर के निर्दलीय विधायक जीवाराम चौधरी द्वारा विद्यानसभा में शिक्षा पर चर्चा के दौरान शिक्षकों के स्थान पर संविदा शिक्षक लगाने के बयान की राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की प्रदेश कार्यकारिणी ने कड़े शब्दों में निंदा की।
संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया की विद्यानसभा में चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के कई विधायकों ने शिक्षा पर सार्थक चर्चा की। जिसमें निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कुक कम हेल्पर के न्युनतम मजदूरी दर संवर्ग में शामिल कर मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए सार्थक चर्चा की जिससे शिक्षक वर्ग में सराया गया। इसके विपरीत सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने एक शिक्षक के वेतन से चार संविदा शिक्षक लगाने के बयान शिक्षक समुदाय का घौर अपमान के रूप में देखा जा रहा है। साथ हीं राज्य में संविदा पर कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया अपनाकर शिक्षा विभाग को निजी हाथों में देने की मंशा को पल्लवित करता प्रतित हो रहा है।
गुरुदीन वर्मा के अनुसार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा, सभाध्यक्ष धुलीराम डांगी, प्रीति गुर्जर, रामबाबू सिंह, लच्छीराम गुर्जर, बृजमोहन मीणा, शंकर सिंह राजपूत, डॉ. हनवन्त सिंह मेड़तिया, श्यामलाल आमेटा, देवेश खत्री, इनामूल हक कुरैशी सहित शिक्षक समुदाय एवं संगठन ने कड़े शब्दो में भर्त्सना की।







