ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डेय।
गोंडा वजीरगंजः क्षेत्र के बालेश्वरगंज कस्बे में भरहापारा प्रधान अवधेश गोस्वामी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में तरबगंज विधायक प्रतिनिधि विनोद पांडेय ने उपास्थित लोगों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार सामाजिक समरसता को मजबूती देते हैं। मन से कटुता को खत्म कर संयम से त्यौहार मनाएं।उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार का लोगों आत्मीय जुड़ाव बताते हुए कहा कि सभी के बेहतरी के लिए ग्रामपंचायतों से लेकर केन्द्र तक कि सरकारें कृतसंकल्पित हैं।
इसके पहले विधायक प्रतिनिधि के पहुँचने पर लोगों ने माल्यार्पण के साथ गुलाल भी लगाया। इस अवसर पर संगीत पार्टी द्वारा चौताल गायन कार्यक्रम भी हुआ। अवधी गायक गुड्डू दुबे समेत कई कलाकारों ने होली गीत गाया। प्रधान ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। इस मौके पर जिलापंचायत सदस्य रामधोख मिश्र, चंद्रदेव भारती, पंडित शेषपाल मिश्र, संजय भारती, विपिन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







