संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार।
शाम को महिलाओं ने की होलिका की पूजा अलसुबह शुभ मुहूर्त में किया गया होलिका दहन।
त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट रहा।
कानड़ : नगर में गुरुवार शाम को कहीं स्थानों पर महिलाओं द्वारा शुभ मुहूर्त में होलिका माता का पूजन किया गया नगर में प्रति वर्ष करीब अधिक जगहों पर होलिका दहन किया जाता है इधर बाजारों में पिचकारी और रंगों की दुकानें सजी हुई थी लेकिन इस बार रंगों का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन स्थानों पर महिलाओं द्वारा शाम 7 बजे से ही पूजा अर्चना की शुरुआत हो जाती है जो दर रात होती रहती है इन जगहों पर अलसुबह इन जगहों पर होगा होलिका दहन नेताजी काँलोनी होली उत्सव समिति द्वारा हर वर्ष बहुत ही शानदार साज सज्जा कर होली उत्सव मनाई जाती एवं झंडा चौक खरंजा चौक पर होलिका दहन के चारो तरफ से डेकोरेशन किया गया वही महिलाएं होलिका माता का पूजन कर लाभ प्राप्त करती है।
बजरंग मोहल्ला बड़ा राम मंदिर मालवीय मौहल्ला राजवाड़ा चौक कन्या शाला स्कूल के सामने नेताजी स्कूल के पास नलखेड़ा मार्ग अयोध्या बस्ती आदि अनेक स्थानों पर होलिका दहन किया गया कई जगहों पर होलिका को आकर्षक रूप से सजाया गया।
वहीं त्योहारों को मध्य नजर रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरे समय जहां-जहां होलिका दहन किया जाएगा वहां वहां पुलिस प्रशासन के जवान मुस्तैद है थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहे इस अवसर पर नंदकिशोर जी वर्मा, विजय जी पाठक, ओमशंकर जी माली, संजय कुमावत, बाबूलाल जी बरेठा, नीरज वर्मा, अंकित खजुरिया, अमित पाठक, शुभम माली, राहुल जामलिया आदि मौजूद रहे।







