ब्यूरो शिवगंजः गुरुदीन वर्मा।
मिड डे मिल में हेल्पर का छह माह से भुगतान नही संगठन ने जताई नाराजगी।
शिवगंजः राजकीय विद्यालय में मीड डे मील के तहत पोषाहार बनाने वाली कुक कम हेल्पर का मानदेय एवं कुंकिग कनवर्जन की राशि पिछले छह माह से बकाया होने पर राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने मिड डे मिल आयुक्त, जिला कलेक्टर सिरोही, जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा०शि०) सिरोही को ज्ञापन भेजकर नाराजगी जताई।
संगठन के गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने बताया है कि राजकीय विद्यालयों में अल्प मानदेय काम करने वाली कुक कम हेल्पर एवं कुकिंग कनवर्जन की राशि का छह माह से मानदेय बकाया चल रहा है ऐसे में अन्दाज लगाया जा सकता है कि पोषाहार की गुणवता की दशा दिशा क्या होगी। जबकि राज्य सरकार ने पोषाहार बनाने वाली कुक कम हेल्पर का मानदेय एवं कुकिंग कनवर्जन राशि का मानदेय अग्रिम देने का प्रावधान है। लेकिन राशि अग्रिम नहीं देना खेदजनक स्थिति को प्रकट करता है। तत्कालीन जिला कलेक्टर सिरोही ने जिला निष्पादक समिति सिरोही की बैठक में मामला मेरे द्वारा उठाए जाने पर शिक्षा विभाग को राज्य सरकार के प्रावधान अनुसार अग्रिम मानदेय व राशि दिये जाने की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश लेकिन इसके विभागीय स्तर पर व जिला प्रशासन स्तर पर प्रभावी मोनिटरिंग के अभाव में छह माह से मानदेय एवं राशि का रिलीज नहीं होने पर संगठन ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर कर अग्रिम राशि व मानदेय दिये जाने की कठोरता से पालना कराने की पुरजोर माँग की है।






