राजेन्द्र रंजन गायकवाड (सेवा निवृत जेल अधीक्षक) बिलासपुर, छत्तीसगढ़
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
नज्म
न कोई मंदिर की दीवारें, उसे रोक पाएँ,
न मस्जिद की सीढ़ियाँ उसके रास्ते में आएँ।
जहाँ दो आँखें मिलती हैं, बिना शर्त के,
वहीं से शुरू होता है, उसका सफ़र।
कोई उसे श्रीराम कहकर पुकारे,
कोई अल्लाह कहकर सर झुकाए,
कोई ईसा कहकर दिल में बसाए
पर प्यार जब बोलता है “रंजन”
सारे राग एक ही धुन में बज उठते हैं।
अल्फ़ाज तो बस एक लिबास है,
अंदर वही रूह धड़कती है।
हिंदी हो उर्दू, पाली हो या फ़ारसी
जब दिल से निकले कोई सच्चा हर्फ़
तो ख़ुदा खुद उसे सुनने झुक आता है।
प्रेम की ज़ुबाँ में कोई मजहब नहीं होता,
न जाति, न रंग, न कोई सीमा।
वहाँ सिर्फ़ एक सवाल रहता है
क्या तू सच में महसूस करता है?
और जवाब अगर “हाँ” हो,
वहीं से वह खुदा का
सबसे प्यारा नाम बन जाता है।






