विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए गुरुदीन वर्मा।

Spread the love

ब्यूरोः राजस्थान 

 

विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित हुए गुरुदीन वर्मा।

———————————————————

पिण्डवाड़ा  (राजस्थान): पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गाँव में सरकारी स्कूल में नियुक्त शिक्षक गुरुदीन वर्मा को नेपाल के लुम्बिनी में ” विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2025″ से सम्मानित किया गया है।

शिक्षक वर्मा ने मीडिया को जानकारी में बताया कि गत महीने 22 फरवरी 2025 को नेपाल के लुम्बिनी में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया गया जिसमें उनको साहित्य एवं अपने विद्यालय में किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनको” विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान 2025″ से ऑनलाइन सम्मानित किया गया। यह सम्मान का सर्टिफिकेट, मेडल, शील्ड सहित विभिन्न सामग्री उनको डाक द्वारा 20 मार्च 2025 को प्राप्त हुई।

वर्मा ने कहा कि नेपाल के लुम्बिनी में आयोजित इस विश्व प्रतिभा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान समारोह में देश विदेश से प्राप्त पांच हजार आवेदनों में से सौ विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन कर सम्मानित किया गया है। नेपाल, भारत, अमेरिका तथा तंजानिया से सौ बहुक्षेत्रीय प्रतिभाओं को विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान (वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड) से सम्मानित किया गया है। समारोह के अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु, प्रमुख अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्रालय के नि.मंत्री भंडारी लाल अहीर, तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल सरकार लुंबिनी के वन तथा वातावरण मंत्रालय के नि.मंत्री बादशाह कुर्मी, विशिष्ट अतिथि डॉ जसभाई पटेल, विशिष्ट अतिथि कमल सिंह बैद ने सभी प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मैडल, अंग वस्त्र, रुद्राक्ष माला तथा नेपाली टोपी पहना कर ” विश्व प्रतिभा अंतरराष्ट्रीय सम्मान” से सम्मानित किया है।

वर्मा को यह सम्मान मिलने पर उनके शिक्षक साथियों, साहित्यकारों और सोशल मीडिया के साथियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। शिक्षक वर्मा मूलतः बारां जिले के मूलनिवासी है जो अब तक 3000 से ज्यादा रचनायें लिख चुके हैं और 300 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं एवं अपने विद्यालय में दानदाता के रूप पिछले 7 वर्षों में विभिन्न सामग्री भेंट कर चुके हैं।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)