कैश निकला जज साहब, तोहरें बंगले में.!

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः   पंकज सीबी मिश्रा / राजनीतिक विश्लेषक  जौनपुर, यूपी।

 

 

        कैश निकला जज साहब, तोहरें बंगले में.!

 

हमरा न्याय तंत्र हमेशा चर्चा में रहा है और आजकल तो उसके कर्ता धर्ता भी तगड़े चर्चा में है। सुबह धुआं उठा जज साहब के बंगले से और फिर हवा में बात धुएं की तरह तैर गई की कैश मिला राजा तोहरे बंगले में ! वो भी दस बीस लाख नही पूरे पन्द्रह करोड़ के आस पास का कैश, फिर क्या था बात दबानी थी और खैनी चबानी थी तो आनन फानन में सुप्रीम साहब ने उन्हे दिल्ली से प्रयाग रवाना कर दिया । जब मीडिया के तेवर देखे न्याय के देवताओं ने तो कैश निपटारा एक्सपर्ट द्वय मनु सिंह वाले वी और सिंबल वाले के से डील करवा दी । शाम होते होते धमका चमका के गरज छींटे के साथ मौसम बनाया गया और कैश की बात खारिज। कौन सा कैश ! कैसा कैश ! वो तो कुछ एक लाख रुपए थे और वर्मा साहब निर्दोष । फिर सत्ता के गलियारों में भी जज चालीसा गूंजने लगा क्युकी सबकी लगाम जज साहेब के हाथ में । जरूर झामुमो के सोरेन ने भी लम्बी सांस फूकी होगी कि थैंक गॉड जज साहब बचे । एक बात तो माननी पड़ेगी,सामान्य मामलों के फैसले में कोर्ट भले चालीस पचास साल लगाती हो पर जब मामला ख़ुद का हो तब तनिको देरी नाहीं और मामला बारह घंटे में सेटल। तभी तो जज साहब के घर पर मिले तथाकथित करोड़ों रुपये के मामले में दिने भर चले किरकिरी ने बस कुछ ही घंटो में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। चट्ट कैशनी पट्ट सफाई। न आख्या देनी न जांच फाँच का झाम क्युकी हमाम में सब चंगे बैठे है। यह कर के संझा तक जज साहब को क्लीन चिट और भ्रष्टाचार में फिट घोषित कर दिया गया। वकील साहब जो कांग्रेस से लेकर भाजपा तक के चलचित्र को काले सफेद करते है उन्होंने कहा उहाँ से एक्को रुपया नहीं मिला, कौन बेफालतू में उड़ा रहा है ई सब फालतू अफवाह है, जज साहब बोले अब कौनो गला फाड़े तो उठा के बंद कर देंगे। डीआईजी से बोलो कंटेम्प्ट ऑफ़ कोर्ट में घुरपेट ले ससुरों को और इस तरह पहले पिलर ने चौथे पिलर की बोलती बंद कर दी।

जब हम जैसे कुछ बेहद उंगलीबाज विश्लेषकों ने फन्ने जज साहब से ट्रांसफर के बारे में पूछा तो बोले उनका अइसही कर दिया गया, रूटिनली था । वर्मा जी को होम टाउन जाना था, दिल्ली की हवा सूट नहीं कर रही थी तो कर दिया सुप्रीम कोर्ट से हाईकॉर्ट ट्रांसफर का कर लोगे! खतरा भाँप हमने भी तब कछु न बोल और उधर फ़ायर वाले भी बैक हो गए कि ना ना, कहाँ रुपया मिला था, कहीं कुछ नहीं था महाराज, उधर जाइए मिश्रा जी ने नाड़े और ना जाने क्या क्या फाड़ने को रेप के मुद्दे से बाहर कर दिया उधर हो हल्ला मचाइए क्या फालतू पिछड़े वर्मा जी के पीछे पिछड़ रहे। नकदी की अंतरात्मा झिंझोड़ रही और अंतरसम्बन्ध की व्याख्या पूछ रही। मैंने कहा- ‘जेब में हो कैश तो जुर्म पर भी ऐश। नेताओं की समझदानी छोटी पड़ गई। मैंने स्पष्ट किया- नेता जी, जब नकदी दिख जाए तो नाड़े का टूटना भी जधन्य नहीं दिखता। भई, अपनी न्यायपालिका नागरिक न्याय के मामले में 142 देशों की सूची में 111वें पायदान पर ऐसे ही थोड़ी ना है ? नकद नारायण का पुन्य प्रताप है। यूं समझिए कि नकद नारायण की महिमा न्यारी, शील, शुचिता अरु न्याय पे भारी। उधर पंडित जी ने पंचांग देखते हुए कहा, जज साहब लोगों के दिन अच्छे नहीं चल रहे आजकल, हो सके तो जज साहब लोग कोई पूजा वूजा करा लें, थोड़े में निपटा देंगे । कुछ मंत्र मन शांति के और कुछ नोट शांति के होंगे। वैसे असलियत हम सब जानते है, दरअसल हुआ ये कि जज तो मामले गाली खा ही रहे थे । जब जज साहब चपेट में आ गए तो कहा जाता है ना कि आदमी का समय खराब हो तो वो ऊंट पर भी बैठा हो तो भी कुत्ता काट लेता है । मामला तब संज्ञान में आया कि जज साहब सपरिवार कहीं बाहर गए थे तब तक उनके घर में भ्रष्टाचार देवता ने आग लगा दईं, ईमानदार पड़ोसियों ने सूचना दी तो जज साहब सोच में पड़ गए। जज साहब पुलिस को बुलाए, फायर ब्रिगेड को बुलाए या अपनी काली कमाई छुपाएं। बड़ी मजबूरी में फायर ब्रिगेड को फोन किया गया होगा, मजबूरी इसलिए की मीडिया पर फैले अफवाह के अनुसार जज साहब का एक कमरा रुपयों से पूरा भरा हुआ था, मतलब ठसाठस, अब फायर ब्रिगेड वाले आए तो आग तो पंद्रहे मिनट में बुझा लिए पर रुपया देख मन सात समंदर डोल गया पर माल जज साहब का था तो गड़प करना भारी पड़ता और फिर क्या था, नोटों पर पानी डालने से बेहतर था मीडिया को बता दिया जाय ताकि सब मिलकर नोटों पर प्रकाश डाले। मामला जज साहब का ना होता तो अब तक बंदर बांट हो भी गया होता और ईडी वाले अलग से भौकाल बनाते। सो मामला लिखा पढ़ी विडियो आदि में तो आ गया, पर जज साहब भारी मुसीबत में फंसते इससे पहले सबको लपेटने की धमकी दे डाली, और उधर पड़ोसी बार-बार पछता रहे कि कहां से कहां फायर ब्रिगेड वालों को फोन किया, इससे बढ़िया सब जल ही गया होता, कम से कम जज साहब प्रतिष्ठा तो बच गई होती। उससे ज्यादा रुपया तो फिर कमा लेंगे साहब, अब तो नौकरिये फंस गई, बाकी उनके करीबी लोग आग लगाने का शक उनके खास केश पर जता रहे जिसके एवज में पैसे थामे होंगे और किसी निर्दोष को किनारे लगाया होगा। वही एक पंडित जी का कहना है कि जज साहब का भ्रष्टाचार अग्नि देवता से बर्दाश्त नहीं हुआ। दुनिया को डरना चाहिए अग्नि देवता से। अगर भ्रष्टाचार से कमाओगे तो वकील साहब की रहम खाओगे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)