ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
भारत पाक सरहद हुसैनी वाला शहीदी स्मारक पर पहुंचे ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय भानु चिब, शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को किया नमन।
यूथ कांग्रेस की ओर से सारा गाड़ी गुरुद्वारा साहिब से हुसैनी वाला शहीदी स्मारक तक निकली गई ट्रैक्टर रैली।
कांग्रेस का नारा रोजगार दो नशा नहीं, युवाओं को क्या चाहिए रोजगार नशा नहीं।
हजारों की तादाद में शामिल हुए कांग्रेस वर्कर
शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहीदी दिवस 23 मार्च के उपलक्ष में आज कांग्रेस द्वारा एक बड़ी ट्रैक्टर रैली निकाली गई इस ट्रैक्टर रैली में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय भानु चिब शहीदों को नमन करने के लिए हुसैनी वाला भारत पाक सीमा पर शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव के शहीदी स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि देने उपरांत कहा कि पंजाब के युवाओं को आज रोजगार की जरूरत है नशे की नहीं उन्होंने कहा कि पंजाब और केंद्र की सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने की बजाय नशे की और धकेल रही है उन्होंने कहा कि अगर देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा तो वह नशे की ओर नहीं जाएंगे उन्होंने कहा कि सरहद पार से ड्रोन के माध्यम से भारतीय सीमा में बड़ी तादाद में नशा आ रहा है अगर सरहद पार से हथियारों की खेप आने लगी तो हमारे देश को की सुरक्षा में सेंद लग सकती है उन्होंने कहा कि केंद्र भाजपा की सरकार को इस पर अहम कदम उठाने चाहिए उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता पाने के लिए पंजाब सरकार ने शहीदों को आगे रखकर लोगों से वोट मांगे थे, आज उन शहीदों की सोच पर पहरा देना चाहिए और देश के भविष्य को उज्जवल करने के लिए कुछ करना चाहिए ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान के साथ, फिरोजपुर कांग्रेस सांसद शेर सिंह घुबाया, पूर्व विधायक परमिंदर सिंह पिंकी, पूर्व कांग्रेस विधायक कुलबीर सिंह जीरा और कई कांग्रेसी नेता शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए हुसैनीवाला शहीदी स्मारक पर पहुंचे और यूथ कांग्रेस द्वारा एक बड़ी ट्रैक्टर और रैली निकाली गई इस ट्रैक्टर रैली में हजारों की तादात में कांग्रेस वर्कर भी शामिल हुए यह ट्रैक्टर रैली फिरोजपुर के सर गाड़ी गुरुद्वारा साहिब से शुरू करके हुसैनी वाला भारत पाक सीमा तक निकाली गई।
बाइटः उदय भानु चिब ऑल इंडिया कांग्रेस प्रधान।
बाइटः कांग्रेस सांसद फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया।
बाइटः पूर्व कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी।






