ब्यूरो फिरोजपुर (पंजाब): राजीव कुमार।
भारत पाक सरहद पर फिरोज़पुर के हुसैनीवाला में पंजाब सरकार और जिला प्रसाशन की तरफ से 23 मार्च को शहीदे आजम शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरु, शहीद सुखदेव जी की समाधि पर शहीदों के शहीदी दिवस मनाया गया।
शहीदों को सजदा करने के लिए शहीद राजगुरु के परिवार से और उनके गांव से लोग आए और वह शहीद राजगुरु के घर से पानी और मिट्टी लेकर यहां पर समाधि स्थल पर अर्पित की साथ ही कुछ लोग फाजिल्का से 350 फुट का तिरंगा झंडा लेकर आए और शहीदों को अर्पित किया।
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर और कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने 23 मार्च को हुसैनीवाला शहीदी स्थल पर शहीदों को नमन किया और कहा कि आज हम आजाद हैं तो इन शहीदों की बदौलत ही हम खुली फिजा में आनंद मान रहे हैं।
अलग-अलग राज्यों से आए लोग ने शहीदों को किया नमन, शहीदों के कारण हमें मिली है आजादी, युवाओं को शहीदों की सोच पर चलना चाहिए।
23 मार्च 1931 में शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जी को 23 मार्च 1931 को लाहौर की सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी फांसी की तारीख 24 मार्च थी लेकिन अंग्रेजी हुकूमत ने डर के कारण एक दिन पहले ही उन्हें फांसी दे दी और उनकी लाशों को जेल की पिछली दीवार तोड़कर सतलुज के किनारे हुसैनी वाला गांव में उन्हें जला दिया तब से उनका शहीदी स्मारक हुसैनीवाला में बनाया गया तब से लेकर आज तक हर वर्ष उनकी समाधि स्थल पर मेला लगता है।
शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव जी का शहीदी स्थल हुसैनीवाला बोर्डर पर समाधि बनाई गई थी जिसके चलते 23 मार्च को जिसमे दूर दूर से लोग अपने परिवार के साथ शहीदों को नतमस्तक करने आते है वही हुसैनीवाला शहीदो की समाधि पर शहीदों के बारे में जानकारी के लिए सिम्मूलेटिड ट्रेन चलाई गई जिसमे इतिहास के बारे में बताया जाता है लेजर लाइट शो चलता है और यहां 24 घण्टे शहीद ज्योति चलती रहती है और अलग-अलग राज्यों से लोग शहीदों को नमन करने के लिए आते हैं।
बाइटः कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर
बाइटः कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया
बाइटः एडवोकेट निलेश (शहीद राजगुरु के गांव से)
बाइटः संजीव मार्शल एडवोकेट
(350 फुट तिरंगा झंडा लेकर आए)






