ऊखीमठः अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ में  रेनोवेशन कार्य हेतु 73 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर पी टी ए व क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                 ऊखीमठः अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ में  रेनोवेशन कार्य हेतु 73 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने पर पी टी ए व क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में रेनोवेशन कार्य के लिए 73 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिलने से विद्यालय मे अध्यनरत नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा मिलने के साथ विभिन्न खेलो में रूचि रखने वाले उभरते हुए खिलाड़़ियों को अपने प्रतिभाग दिखाने व खेल जगत में अग्रसर होने का सुनहरा अवसर प्राप्त होगा। जानकारी देते हुए पी टी ए अध्यक्ष सन्दीप पुष्वाण ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व केदारनाथ विधायक श्रीमती आशा नौटियाल के अथक प्रयासों से अटल उत्कृष्ट राजकीय इन्टर कालेज ऊखीमठ मे रेनोवेशन कार्य के लिए 73 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है तथा रेनोवेशन कार्य के अन्तर्गत कक्षा – कक्षों  का सुधारीकरण व मरम्मत कार्य किया जाना है तथा खेल मैदान का विस्तारीकरण कार्य प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर मेें रेनोवेशन कार्य के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्यो के होने से विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण करने मे सुविधा मिलेगी तथा खेल मैदान के विस्तारीकरण होने से नौनिहालों को खेल जगत में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि रेनोवेशन के अन्तर्गत प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग से स्वीकृति धनराशि का आकणन तैयार करने मे मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेन्द्र बिष्ट व प्रभारी प्रधानाचार्य वी पी किमोठी का भी अहम योगदान रहा है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो