ऊखीमठः श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होने तथा स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय किसी प्रकार से बाधित न होने के लिए विभिन्न समस्याओं  के निराकरण की मांग की।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

                              ऊखीमठः श्री केदारधाम होटल ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय ज्ञापन भेजकर आगामी दो मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होने तथा स्थानीय व्यापारियों का व्यवसाय किसी प्रकार से बाधित न होने के लिए विभिन्न समस्याओं  के निराकरण की मांग की। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे ज्ञापन का हवाला देते हुए श्री केदारधाम होटल ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने मांग करते हुए कहा कि चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओ की संख्या सीमित न की जाय क्योंकि तीर्थ यात्रियों की संख्या सीमित होने से देश – विदेश के तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है तथा चार धाम यात्रा पर निर्भर व्यवासियों के व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। पदाधिकारियो ने मांग करते हुए कहा कि केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण हेतु आफलाइन पंजीकरण काउंटर सोनप्रयाग, फाटा व गुप्तकाशी से संचालित किये जाय तथा चारधाम यात्रा में आधार लिंक की अनिवार्यता समाप्त की जाय, क्योंकि आधार लिंक की व्यवस्था चारधाम यात्रा को जटिल बना सकती है तथा चार धाम की यात्रा युगो से आस्था व विश्वास से जुड़ी है इसलिए चारधाम यात्रा में  अनावश्यक कागजी प्रक्रिया कम की जाय। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा मे जगह – जगह बैरियर न लगाये जाय क्योंकि केदार घाटी के विभिन्न स्थानो पर बैरियर लगने से तीर्थ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियो का सामना करना पड़ता है तथा स्थानीय व्यापारियो का व्यवसाय खासा प्रभावित होने के साथ घन्टों जाम की समस्या बनी रहती है। शिष्टमंडल मे श्री केदारधाम होटल आनर्स एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी, सचिव नितिन जमलोकी, अशोक सेमवाल व अंकित राणा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो