मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड में गर्मी परीक्षा लेने लगी है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।हालांकि, मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रह सकता है। मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, मैदानी क्षेत्रों में गरज के साथ बौछार व अंधड़ चलने की आशंका है।

रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली। दोपहर में तपिश बढ़ गई और तेज धूप ने पसीने छुड़ाए। इसके साथ ही दून का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि इस वर्ष अब तक का सर्वाधिक है। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिक है। इसके साथ ही कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पारा तेजी से बढ़ रहा है।

मंगलवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे तापमान में इजाफा हो सकता है। इसके बाद मंगलवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेशभर में आंशिक बादल मंडराने की आशंका है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 36.0, 17.1
  • ऊधमसिंह नगर, 36.6, 12.6
  • मुक्तेश्वर, 25.1, 10.6
  • नई टिहरी, 25.9, 12.8
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)