श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः डा. हरीश गौड़।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा 2025।

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा मंदिर समिति का 30 सदस्यीय अग्रिम दल।

                    जोशीमठ/ श्री बदरीनाथ धाम: 7 अप्रैल। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से यात्रा तैयारियां तेजी से चल रही है।

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व तैयारियों के आंकलन हेतु बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल विगत 27 मार्च को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे थे यात्रा पूर्व तैयारियों हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया इसी क्रम में बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के निर्देश से आज सोमवार को मंदिर समिति अवर अभियंता गिरीश रावत के नेतृत्व में तीस सदस्यीय दल श्री बदरीनाथ धाम पहुंचा दल में 15 मंदिर कर्मचारी अधिकारी स्वयंसेवक एवं 15 मजदूर है।

अग्रिम दल आज पूर्वाह्न को श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ से श्री बदरीनाथ धाम को प्रस्थान हुआ तथा अपराह्न को बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। श्री केदारनाथ धाम हेतु जल्द ही 10 अप्रैल पश्चात बीकेटीसी का अग्रिम दल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री केदारनाथ धाम को प्रस्थान करेगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के विश्रामगृहों, कार्यालयों, विभिन्न पूजा काउंटरों, दर्शन पंक्ति, स्वागत कार्यालय, मंदिर परिसर के आसपास, सौंदर्यीकरण कार्य, विद्युत, पेयजल, संचार व्यवस्था, साफ सफाई सहित मरम्मत कार्य करेगा।श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ है यद्यपि अभी भी कहीं – कहीं तथा नजदीकी पहाड़ियों पर बर्फ देखी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुल रहे है प्रदेश सरकार द्वारा यात्रा पूर्व चारधाम यात्रा की तैयारियां चल रही है वहीं बीकेटीसी के स्तर से भी लगातार यात्रा तैयारियां की जा रही है बदरीनाथ के बाद अब 10 अप्रैल के बाद मंदिर समिति का अग्रिम दल श्री केदारनाथ हेतु भी प्रस्थान करेगा।

मंदिर समिति के अग्रिम दल‌ में अवर अभियंता गिरीश रावत सहित,वरिष्ठ सहायक जगमोहन बर्त्वाल, सुपरवाइजर भागवत मेहता, इलैक्ट्रिशियन संजय भंडारी, अमित पंवार, विकास सनवाल‌, चालक कन्हैया लाल, प्लंबर महिपाल बिष्ट, यशपाल बिष्ट, मकर सिंह सहित मंदिर समिति के स्वयंसेवक श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    हमसफर — सुल्तान अली गहलोत

    सरलता ओढ़े रख !    (काव्य)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सरलता ओढ़े रख !     (काव्य)

    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    लोगों को जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार अपनाने,वित्तीय निर्णय लेने में लोगों को सक्षम बनाने महिलाओं को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक।

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 6 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views