नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री महरा का गृह क्षेत्र में 12 को होगा भव्य स्वागत : ख्यात सिंह तड़ियाल।

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शात्री।

 

नवनियुक्त दर्जा राज्य मंत्री महरा का गृह क्षेत्र में 12 को होगा भव्य स्वागत : ख्यात सिंह तड़ियाल।

 

 

                  सल्ट (अल्मोड़ा):  प्रख्यात समाजसेवी तथा सल्ट (अल्मोड़ा) से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश्वर महरा को प्रदेश नेतृत्व द्वारा दर्ज़ा राज्य मंत्री मनोनीत किए जाने से समूचे सल्ट क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। श्री महरा को यह पुरस्कार उनके कुशल नेतृत्व, मृदुल व्यवहार एवं कुशल संगठनकर्ता के साथ समर्पण भाव से पार्टी के प्रति निष्ठा के बूते मिली है। भाजपा के स्थानीय नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य ख्यात सिंह तड़ियाल मानते हैं कि जब से सल्ट में श्री महेश्वर महरा ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा हाथ में लेकर अलख जगाई, तब से क्षेत्र में पार्टी लगातार मजबूत होती रही है और कार्यकर्ताओं का जोश हमेशा लक्ष्यपूर्ति के प्रति समर्पित रहा है। एक समय ऐसा भी था जब सल्ट में भाजपा कार्यकर्ता पोस्टर रात्रि में चिपकाते थे। उनमें से भी कई भवन स्वामी अपने मकानों से भाजपा के झंडे अथवा पोस्टर उतार दिया करते थे। लेकिन जब से महरा ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत किया, तब से भाजपा कार्यकर्ता सल्ट में पार्टी को अजेय स्थिति ने पहुंचा चुके हैं। चाहे विधान सभा चुनाव हो, लोकसभा चुनाव हो अथवा पंचायत चुनाव, हर मोर्चे पर क्षेत्र में भाजपा मजबूत हुई है।

ख्यात सिंह तड़ियाल के अनुसार सल्ट में महरा जी एवं उनका पूरा परिवार हर समय कार्यकर्ताओं के लिए तन मन एवं धन से हमेशा खड़े रहते हैं।

श्री तड़ियाल ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को सल्ट सराईखेत क्षेत्र में दर्जा राज्यमंत्री श्री महरा का भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।

  • Related Posts

    राज्य में संस्कृत शीघ्र आम बोलचाल की भाषा बनेगी, एक लाख लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून । राज्य में संस्कृत शीघ्र आम बोलचाल की भाषा बनेगी। इसके लिए एक लाख व्यक्तियों को चरणबद्ध तरीके से आनलाइन और आफलाइन माध्यम से सरल संस्कृत संभाषण का…

    प्रदेश में संचालित नशा मुक्ति केंद्र और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए नियम कानून सख्त

    Spread the love

    Spread the love प्रदेश में संचालित नशा मुक्ति केंद्र और मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों के लिए नियम कानून सख्त है। लेकिन नियमों को लागू करने के लिए सिस्टम के पास वक्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    • By User
    • April 25, 2025
    • 6 views

    बालक ध्रुव की कहानी

    • By User
    • April 25, 2025
    • 5 views
    बालक ध्रुव की कहानी

    राजनीति की रंगमंचीय दुश्मनी और जनता की असली बेवकूफी

    • By User
    • April 25, 2025
    • 4 views
    राजनीति की रंगमंचीय दुश्मनी और जनता की असली बेवकूफी

    जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रह रहे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू

    • By User
    • April 25, 2025
    • 7 views
    जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रह रहे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की तैयारी शुरू