बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम के पूजाओं की आनलाइन बुकिंग

Spread the love

देहरादूनः आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ धाम एवं केदारनाथ धाम में पूजा कराने के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। पहले दिन कुल 93 पूजा आनलाइन बुकिंग हुई।बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष केदारनाथ धाम के कपाट दो मई जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुल रहे है। तीर्थयात्री मंदिर समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर जाकर बदरीनाथ और केदारनाथ में होने वाली प्रातःकालीन, सांयकालीन व लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून तक के लिए बुक कर सकते है।

केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा बुक

पहले दिन गुरुवार को बदरीनाथ के लिए 32 महाभिषेक व अभिषेक पूजा, जबकि केदारनाथ के लिए 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई है। पूजाओं के लिए शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी नही की गयी है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि दोनों धाम की आनलाइन पूजा के निर्धारित दर मंदिर समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं बीकेटीसी के इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेंद्र रावत ने बताया कि बदरीनाथ धाम के लिए 30 प्रतिशत और केदारनाथ के लिए बीस प्रतिशत पूजा आनलाइन बुक हो रही है। आनलाइन पूजा बुकिंग करने वाले यदि किसी कारण से धाम में नहीं आ पाते तो उनके नाम की पूजा संबंधित दिवस व समय पर की जाती है। इसके अलावा लंबी अवधि की पूजा कराने वाले श्रद्धालुओं के घर हर वर्ष प्रसाद उनके घर भेजा जाता है।

ऐसे करें आनलाइन बुकिंग

  • श्रद्धालु श्री बदरीाथ-केदारनाथ मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट www.badrinath-kedarnath.gov.in पर पूजा की बुकिंग कर सकते हैं।
  • गूगल में वेबसाइट सर्च करने पर पूजाओं का विवरण व बुकिंग का विकल्प दिया आएगा।
  • वहां श्रद्धालु अपना व परिवार के सदस्यों का नाम, गोत्र, शहर का नाम दर्ज करना होगा।
  • साथ ही कौन-सी पूजा करवानी है, इसका भी उल्लेख जरूरी है।
बदरीनाथ व केदारनाथ में होती हैं यह पूजा
  • बदरीनाथ धाम की पूजाओं में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती शामिल है।
  • केदारनाथ की पूजाओं में रुद्राभिषेक पूजा, लघु रूद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा, शायं कालीन आरती आदि शामिल है।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 5 views
    दीपावली पर काली पूजा : परंपरा, आस्था, शक्ति-साधना और सांस्कृतिक विरासत।

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 12 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!