ऊखीमठ : क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है।

Spread the love

रुद्रप्रयाग : लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ : क्रौंच पर्वत के शीर्ष पर विराजमान देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी के तीर्थ में 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है।

महायज्ञ व पुराण वाचन के शुभारंभ अवसर पर सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। कार्तिक स्वामी तीर्थ में महायज्ञ व पुराण वाचन के आयोजन से कार्तिक स्वामी तीर्थ सहित विभिन्न यात्रा पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है। महायज्ञ व पुराण वाचन में आगामी 14 जून को बीहड़ चट्टानों के मध्य से भव्य जल कलश यात्रा निकाली जायेगी तथा 15 जून को पूर्णाहुति के साथ महायज्ञ का समापन होगा। बुधवार को ब्रह्म बेला पर ग्राम पंचायत घिमतोली के स्वारी ग्वास गाँव में भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न ( रुपछडी़) की पूजा अर्चना कर भगवान कार्तिक स्वामी सहित तैतीस कोटि देवी – देवताओं का आवाहन कर ठीक सात बजे प्रातः भगवान कार्तिक स्वामी का प्रतीक चिह्न स्थानीय वाध्य यंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ कार्तिक स्वामी तीर्थ के लिए रवाना हुआ तथा भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न के स्कन्द नगरी पहुंचने पर कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह नेगी के नेतृत्व में विद्वान आचार्यों व सैकड़ों भक्तों ने पुष्प अक्षत्रो से भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न का भव्य स्वागत कर आरती उतारी तथा स्कन्द नगरी में भगवान कार्तिक स्वामी के प्रतीक चिह्न के अल्प विश्राम करने के बाद भगवान कार्तिक स्वामी का प्रतीक चिह्न कार्तिक स्वामी तीर्थ के रवाना हुआ तथा प्रतीक चिह्न के धाम पहुंचने पर युगों से चली परम्परा के अनुसार कुण्ड खातिक के साथ 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराण वाचन का शुभारंभ वेद ऋचाओं के साथ शुरू हो गया है। 11 दिवसीय महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक वासुदेव प्रसाद थपलियाल ने श्रीमद देवी भागवत की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि तीनों लोको मे भगवती दुर्गा की महिमा अपरंपार रही है इसलिए भगवती दुर्गा को शक्ति रुप में पूजा जाता है।

महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान आचार्यों द्वारा हवन कुंड में अनेक प्रकार की पूजा सामाग्रियो की आहूतियां डालकर विश्व समृद्धि की कामना की गयी। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर मन्दिर समिति व वन विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनमानस को प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी , कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, कैप्टन डी एस बर्त्वाल , सामाजिक कार्यकर्ता रमेश नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरजी देवी, सुधीर नौटियाल, विजय सिंह दिनेश चन्द्र थपलियाल सहित मन्दिर समिति के पदाधिकारी,सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    प्रथम पूज्य श्री गणेश: वैदिक काल से सार्वजनिक पंडालों तक का प्रामाणिक ऐतिहासिक सफर।

    Spread the love

    Spread the love  संजय सोंधी  (संयुक्त निदेशक) शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)              …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।