बीएल भूरा चन्द्र शेखर आजाद नगर भाबरा, मध्य प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड (w) 6395080071
‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……
मध्य प्रदेशः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के मार्गदर्शन व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आलीराजपुर के निर्देशन में ‘‘न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 2026’’ के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर 2026 को शासकीय विधि महाविद्यालय आलीराजपुर में विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती शक्ति रावत जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री राहुल सवनेर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा सहभागिता की गई।
उक्त विधिक साक्षरता शिविर में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाॅक्सो एक्ट) 2012 के बारे में बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को लैंगिंक शोषण, उत्पीडन एवं अश्लील गतिविधियों से संरक्षण प्रदान करना है। उन्होंने अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की पहचान, ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा पीडित बच्चों की सहायता एवं पुर्नवास के संबंध में जानकारी दी। साथ ही बताया कि बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की सूचना देना प्रत्येक जागरूक नागरिक का दायित्व है तथा पीडित की पहचान गोपनीय रखना भी आवश्यक है।
उक्त शिविर में श्रीमती शक्ति रावत ने विद्यार्थियों को साइबर क्राईम की जानकारी देते हुए बताया कि तकनीक हमारे दैनिक जीवन को आकार दे रही है, वहीं स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढते इस्तेमाल ने साइबर क्राइम को बढावा दिया है, जिससे साइबर क्राइम एक गंभीर समस्या बन गया है। साइबर क्राइम में हैकिंग, व्यक्तिगत डाटा चोरी, वायरस फैलाना, आॅनलाईन धोखाधडी आदि गतिविधियां शामिल है। अपराधी इंटरनेट का उपयोग लोगों से जानकारी लेने, धन या पहचान चुराने के लिए करते है, जिसके कारण हमें भारी नुकसान उठाना पड सकता है। साइबर क्राइम से बचने के लिए एंटीवायरस साॅफ्टवेयर का उपयोग करना, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करना, लाॅगईन जानकारी शेयर न करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नही करना चाहिए।
उक्त शिविर में श्री राहुल सवनेर द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सडक दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं सडक चिन्हों का पालन करने के संबंध में विस्तार से बताया।

विधिक जागरूकता/साक्षरता शिविर में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स तथा विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।






