राजकुमार कुम्भज जवाहरमार्ग, इन्दौर
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?
___________________
चीन अपने अक्खड़-फक्खड़ जासूसों के साथ ही साथ सौंदर्यशाली, प्रतिभासंपन्न लड़कियों-स्त्रियों पर भी अधिक ही नहीं, बल्कि अधिकतम नीतिगत भरोसा करता है। चीन का यह नीतिगत विचार-मंत्र, प्राचीनकाल से लेकर कैम्ब्रिज के आधुनिककाल तक उपलब्ध है।
एलिस हुआँग भी चीन की उसी फितरत का एक खूबसूरत मोहरा हो सकती है। जिस पर चीनी जासूस-सुंदरी होने का तमगा तो है ही, किन्तु वह एक प्रतिष्ठित, सर्वस्वीकृत और प्रतिभासंपन्न उद्धमी भी साबित हुई है। एलिस हुआँग, सिंगापुर में उस मेगास्पीड कंपनी की प्रमुख कर्ताधर्ता और मालिक है, जिसने अभी-अभी एनवीडिया के प्रमुख कर्ताधर्ता और मालिक जेनसन हुआँग को “हनी ट्रेप” किया है।
कहा जाता रहा है कि आदमी चाहे जितना भी ताक़तवर क्यों नहीं हो, स्त्रियों से जीत पाना मुश्किल होता है।एक भारतीय किंवदंती के अनुसार मेनका v/s विश्वामित्र की तपस्या भँग करने का किस्सा मशहूर है।
एलिस हुआँग कोई साधारण स्त्री नहीं है। बताया जाता है कि वह एक ऐसी सौन्दर्यशाली बुद्धिमान और धनवान चायनीज जासूस-विदूषी है, जो पाकिस्तान और बाँग्लादेश जैसे मुल्कों को खरीद सकती है, उन्हें नेस्तनाबूद कर सकती है।
इसी चीनी जासूस-सुंदरी और समर्पित स्त्री ने, एनवीडिया काॅर्पोरेशन के मलिक जैक्सन हुआँग को अपने प्रेम-जाल यानी हनी ट्रैप में फँसाकर चिप बनाने की प्रक्रिया हथियाई और कई-कई डाटा चुराकर चीन को दे दिए।
दुनिया जानती है कि चीन अपनी किसी भी सफलता की नक़ल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और यही कारण है कि चीन ताकतवर है। चीन बेहतर जानता है स्त्री के सौजन्य-सौंदर्य की ताक़त आदमी से क्या कुछ नहीं करवा सकती है?
चीन की फितरत है कि वह रिसर्च और डेवलपमेंट यानी R&D पर पैसा खर्च करने की बनिस्बत, दूसरे देशों की R&D चुरा लेने में अधिक भरोसा करता है। उसका भरोसा और उसकी नीतियाँ भी, तथाकथित दूसरे रास्ते, दूसरे हथकंडे अपनाने पर ही अधिक केंद्रित रहतीआई है। ऐसा माना जाता है कि चोर्य-तकनीक के जरिए चीन ने दुनियाभर के देशों से ढ़ेरों तकनीकी जानकारियाँ चुराई हैं।
एक उदाहरण से समझा जा सकता है कि जब चीन की BYD कंपनी द्वारा एलन मस्क कंपनी के यहाँ से टेस्ला की तकनीक चुराने का खुलासा हुआ था, तब एलन मस्क ने दावा किया था कि चीन की जिस छोटी कंपनी BYD ने मेरी टेक्नोलॉजी चुराई है, वह अपने संपूर्ण जीवन-काल में कभी भी 400 से ज्यादा कारें नहीं बेच पाएगी, लेकिन क्या आज BYD ने TESLA को पीछे नहीं छोड़ दिया है?
ऐतदर्थ बेहतर देखा-समझा जा सकता है कि जासूस-सुंदरी पर भरोसा करने की चीनी-मिट्टी कितनी भरोसेमंद है?






