व्याख्याता एवं प्रधानाचार्यो की पदोन्नति बनी प्रताडना, रि-काॅउन्सलिंग की मांग।

Spread the love

शिवगंज (राजस्थान): जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा।

 

व्याख्याता एवं प्रधानाचार्यो की पदोन्नति बनी प्रताडना,

रि-काॅउन्सलिंग की मांग।

 

शिवगंजः राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव स्कूली शिक्षा एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को ज्ञापन भेजकर पदोन्नत व्याख्याता एवं प्रधानाचार्यो के दुरस्थ किये गये पदस्थापन पर गहरी नाराजगी जताकर रि-काॅउन्सलिंग करवाकर पीडित को राहत देने की मांग की।

राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के जिला पदाधिकारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने राज्य सरकार को भेजे ज्ञापन में बताया कि राज्य भर में विभिन्न विषयों के प्राध्यापकों एवं प्रधानाचार्यो की पदोन्नति पर दिनांक 12.04.2025 को पदस्थान आदेश जारी हुए जिसमें अधिकांश व्याख्याताओं को जिले से बाहर 500 से 700 किमी दूरस्थ पदस्थापन दिया जाना किसी भी स्थिति में न्यायोचित नहीं हैं। क्योंकि जिस जिले के व्याख्याता हैं उस जिले में रिक्त पद होते हुए भी इतना दूरस्थ स्थान एवं जिले से बाहर भेजना उनके लिए पदोन्न्ति की जगह प्रताडना के समान हैं। जबकि जिस विद्यालय में 500 से 1000 छात्र नामांकन हैं उस विद्यालय में काउन्सलिंग के समय इन पदों को खोला नहीं जाकर व्याख्याताओं एवं प्रधानाचार्यों की नियुक्ति नही की गई एवं जबकि जहां 100-200 का नामांकन हैं वहां इनकों पदस्थापन दिया जाना शिक्षक शिक्षार्थी के हित में नहीं हैं। राज्यभर में व्याख्याताओं एवं प्रधानाचार्यों के दूरस्थ एवं जिले से बाहर किये गये पदस्थापन, हाल ही में हुई हार्ट ऐन्जियोंग्राफी से पीडित, सेवा निवृत्ति में दो वर्ष शेष हैं ऐसे आशार्थियों को रि-काॅउन्सलिंग करवाकर राज्य सरकार से पीडितों को राहत की मांग की। जिसमें तरूण कुमार सगरवंसी व्याख्याता (गणित) राउमावि फलवदी जिला सिरोही से दूरस्थ रा.वरिष्ठ मा.वि. तवाव जिला जालोर, राजेन्द्र कुमार गहलोत व्याख्याता (जीवविज्ञान) राउमावि दादावाडी शिवगंज जिला सिरोही से 428 किमी दूरस्थ राउमावि लंकाई जिला बांसवाडा, रणजीत कुमार व्याख्याता (रसायन विज्ञान) राउमावि रामपुरा जिला सिरोही से 350 किमी दूरस्थ राउमावि शेरगढ जिला बांसवाडा, मनोज कुमार शर्मा व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) राउमावि बरखेडा जिला धौलपुर से 650 किमी दूरस्थ राउमावि सविधार जिला जालोर, शिवकुमार उपाध्याय व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) राउप्रावि कोलुआ का पुरा जिला धौलपुर से 700 किमी दूरस्थ राउमावि साडा जिला उदयपुर, ज्ञानेन्द्रसिंह राना व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) मगारावि पुरानी छावणी जिला धौलपुर से 400 किमी दूरस्थ राउमावि अजनावर जिला बारा, किशनसिंह वर्मा व्याख्याता (राजनीति विज्ञान) राउमावि विजयपुरा हिन्डौनसिटी जिला करौली से 520 किमी दूरस्थ मगारावि भुपालसागर जिला चितौडगढ, महेन्द्र कुमार जटिया व्याख्याता (इतिहास) राउमावि रूखाडा शिवगंज जिला सिरोही से दूरस्थ राउमावि पीथापुरा एम रेवदर जिला सिरोही, रमेशलाल व्याख्याता (इतिहास) राउमावि वाटेरा जिला सिरोही से दूरस्थ राउमावि उपलागढ जिला सिरोही, नरसीराम दरजी व्याख्याता (रसायन विज्ञान) राउमावि वाण शिवगंज जिला सिरोही से 325 किमी दूरस्थ राउमावि अलमासर ब्लाॅक धनाऊ जिला बाडमेर, इनामुल हक कुरैशी प्रधानाचार्य राउमावि वीरवाडा जिला सिरोही से दूरस्थ राउमावि दांतलावास जिला जालोर, राधेश्याम प्रधानाचार्य राउमावि उन्दरा जिला सिरोही से दूरस्थ राउमावि नेतासर जिला जैसलमेर, उमेशकुमार प्रधानाचार्य राउमावि कालन्द्री जिला सिरोही से दूरस्थ राउमावि पावती जिला जालोर, रतीलाल प्रधानाचार्य अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सिरोही दूरस्थ राउमावि बूगांव जिला जालोर, हरिकिशन मीणा प्रधानाचार्य राउमावि अलेई राजगढ जिला अलवर से 450 किमी दूरस्थ राउमावि भाणुजा बडी सादडी जिला चितौडगढ, भैरूलाल सरगरा प्रधानाचार्य राउमावि सवासिया जिला राजसमन्द से दूरस्थ राउमावि खम कोटडा जिला उदयपुर जबकि इनकी सेवा निवृृत्ति में 10 माह ही शेष रहे हैं, सुखलाल गुर्जर प्रधानाचार्य राउमावि खरटाना जिला उदयपुर से दूरस्थ राउमावि दासजी का गुडा धरियावाद जिला प्रतापगढ, रामेश्वर लाल आमेटा प्रधानाचार्य राउमावि सापोल जिला राजसमन्द से दूरस्थ राउमावि धणावल जिला उदयपुर, भवानी शंकर कोली प्रधानाचार्य मगारावि काटुन्दा जिला चितौडगढ से दूरस्थ राउमावि खारदिया जिला उदयपुर में किया जाना कतई उचित नहीं हैं जबकि पदस्थापित आशार्थी अपने जिले में रिक्त पद होते हुए काॅउन्सलिंग में सभी शहरी एवं ग्रामीण पद नहीं खोलने से पदोन्नत व्याख्याताओ एवं प्रधानाचार्यों के लिए पदोन्नति एक प्रकार से दण्ड हो गया है। राज्य सरकार को चाहिए कि पीडित लोगों की रि-काउन्सलिंग करवाकर अन्य रिक्त पदों संशोधित पदस्थापन देकर संगठन राहत की दरकार करता हैं।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)