संवाददाता आगर मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।
एसपी ने किया थानों का निरीक्षण
कांबिंग गश्त अभियान में 1 स्थायी व 7 गिरफ्तारी वारंट तामील
पुलिस अधिकारी आमजन से संवाद स्थापित कर समस्याएं सुन निराकरण करें: एसपी।
आगर-मालवा : अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों की समीक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस का रात्रिकालीन औचक निरीक्षण एवं कांबिंग गश्त अभियान जारी है। एसपी विनोदकुमार सिंह ने थाना कानड़, नलखेड़ा एवं सोयतकलां का निरीक्षण किया। सीएसपी मोतीलाल कुशवाहा ने कोतवाली आगर व थाना बड़ौद का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान थानों में लंबित अपराध प्रकरणों की समीक्षा, सीसीटीवी प्रणाली, ई-एफआईआर पोर्टल, डिजिटल समन्स एवं वारंट निष्पादन प्रक्रिया, थानों की स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की। निर्देश दिए कि आमजन से संवाद स्थापित कर समस्याएं सुनें और निराकरण में तेजी लाएं।
एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि धारा 420 भादंसं से संबंधित लंबित केस डायरियों का गहन अध्ययन कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने, थानों में वर्षों से जब्त शुदा वाहनों के निराकरण की प्रक्रिया को गति प्रदान करने तथा माइक्रो बीट प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। एसपी ने बीट अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर लोगों से संवाद स्थापित करने एवं सूचनाओं का विधिवत दस्तावेजीकरण करने के निर्देश दिए।
कानड़ थाना टीम द्वारा थाना प्रभारी राजकुमार दांगी तथा उनकी टीम ने आरोपियों प्रकाश पिता देवेंद्र 25 वर्ष निवासी खाकरी कारण को अपराध क्रमांक 47/ 2019 धारा 452, 354, 506, भा.दं.सं. मैं उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कार्यालय में भेजा गया या प्रकरण 6 वर्ष पुराना था एवं न्यायलय द्वारा स्थानीय वारंटी जारी किया गया था इसके अतिरिक्त सात गिरफ्तार वारंट विभिन्न थानों द्वारा तामील कर फरार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।






