8 नक्सली मारे गए
एक करोड़ का इनामी ढेर
एक करोड़ का इनामी विवेक सेंट्रल कमेटी सदस्य था। उसका पूरा नाम प्रयाग माझी उर्फ विवेक उर्फ फुचना उर्फ नागों मांझी उर्फ करण उर्फ लेतरा है। वह धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के दलूबुढा गांव का रहने वाला था।
बरामद हुए ये हथियार
मुठभेड़ में एक एके सीरीज राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद की गई हैं।
सुबह लगभग 4 बजे से शुरू हुई मुठभेड़
ग्रामीणों के अनुसार सुबह चार बजे से ही लुगू पहाड़ की तलहटी के चोरगांवा मुंडाटोली के आस-पास गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर उन लोगों की नींद खुली। बाहर निकल कर देखा गया तो भारी संख्या में पुलिस बल आस-पास के इलाके में मौजूद था। आस-पास के इलाके में पुलिस ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।






