रामपुर। बिलासपुर में एक सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई। चौथा व्यक्ति घायल हो गया है। वैवाहिक समारोह से बाइक से रात में लौटते समय हादसा हुआ। तीनों मृतक केमरी के हैं, जो हादसे के समय बिलासपुर से दो बाइक से वापस आ रहे थे। किसी अन्य वाहन की चपेट में आने तीन की मौत हो गई। एक अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।






