ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
कुर्मांचल एकेडमी का बोर्ड परीक्षा में परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा, नकुल और मैत्रेय ने प्राप्त किए विद्यालय में सर्वोच्च अंक।
अल्मोड़ाः 1मई 2025को घोषित सीआईएससीई बोर्ड परीक्षा के परिणाम में 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुर्मांचल एकेडमी अल्मोड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा,जो विद्यालय के शिक्षण और विद्यार्थियों की मेहनत का प्रमाण देता है।
कुर्मांचल एकेडमी के इंटर टॉपर नकुल पाण्डे ने 94.25% अंक प्राप्त किए। नकुल ने 10वीं में भी अपनी कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। नकुल के पिता श्री महेश चन्द्र पाण्डे आकाशवाणी अल्मोड़ा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा जन्मेजय पाण्डे ने भी इंटरमीडिएट में 94.25% अंक प्राप्त कर टॉप रैंक में स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में मयूर भण्डारी ने 98%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कुर्मांचल एकेडमी की छात्रा मैत्रेय पुरोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा परिणाम से विद्यालय में बहुत खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के के पंत, विद्यालय के निदेशक मोहित बिष्ट, शिक्षकों, अभिभावकों ने सभी सफल छात्र- छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत कर ऐसे ही बेहतर परिणाम लाने की उम्मीद जताई।
इस सुअवसर पर वहां सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे, रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन आर्या, गांधी पार्क वार्ड के पार्षद दीप चन्द्र जोशी, एडवोकेट अखिलेश टम्टा, नन्दलाल शाह, गौरव जोशी, भगवती जोशी, हंसा पांडे, हेम चन्द्र पांडे, किरन पांडे आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।








