ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
जिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने ईवीएम/वीवीपीएटी वेयर हाउस का किया निरीक्षण।
अल्मोड़ाः आज दिनांक 02मई 2025को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडे ने यहां स्यालीधार स्थित ईवीएम/वीवीपीएटी वेयर हाउस का विधिवत निरीक्षण किया।इस दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में रखी मशीनों के स्ट्रॉंग रूम के तालों को देखा और सीसीटीवी फुटेज आदि व्यवस्थाओं की जांच परख की। जिलाधिकारी ने यहां सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि यहां लगातार सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जाए। किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस में प्रवेश बिल्कुल भी न करने दिया जाए। उन्होंने संबंधितों को भी निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुद्रढ रखें।
इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








