संजय एम तराणेकर
(कवि, लेखक व समीक्षक)
इन्दौर, (मध्यप्रदेश)
4 मई – विश्व हास्य दिवस विशेष
हास्य सकारात्मक भावना है…!
हास्य सकारात्मक एवं शक्तिशाली भावना है,
व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने में सदभावना हैं।
हाँ, यारों ये हंसी केवल इंसान को ही मिली हैं,
मगरूरों की ज़िन्दगी तो कुढ़ते-कुढ़ते कटी हैं।
हँसी को उनके होठों से भी डर लगने लगा है,
उनकी नाक पे ही क्यों गुस्सा लटकने लगा हैं।
हास्य सकारात्मक एवं शक्तिशाली भावना है,
व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने में सदभावना हैं।
हँसी शारीरिक,मानसिक विकास में सहायक,
कभी भी,कोई भी छटा बिखेर देता यकायक।
हमसे कोई हाल-चाल पूछे तो कहते टकाटक,
दूसरे से पूछो जवाब मिले ज़िन्दगी झकाझक।
हास्य सकारात्मक एवं शक्तिशाली भावना है,
व्यक्ति को ऊर्जावान बनाने में सदभावना हैं।
आजकल बड़े-बड़े अक्षरों में ये लिखा जाता है,
मुस्कुराइए कि आप…में हैं, चेहरा खिलता हैं।
सोचिए जब भी कोई जिंदादिल मिल जाता है,
हँसता हुआ नूरानी चेहरा बहुत याद आता हैं।
हर दिन करें अरदास-जरा हंस लें, हा..हा..हा…






