गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
आधी कहानी मैंने लिखी, शेष——– ?
————————————————————-
आधी कहानी मैंने लिखी,
आधी कहानी उसने लिखी,
रह गये जो रिक्त स्थान,
या शेष अंत का हिस्सा,
उसको पूरा कर दिया दुनिया ने।
निभाया मैंने अपना कर्त्तव्य ईमान से,
बाजी हारकर अपनों से प्राण-प्रण से,
लगा दी इसपे मुहर शेष ने,
इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि में,
मुकुर गये सारे गवाह अपने वचन से।
शायद किसी खुशी या भय से,
आज अदालत का अंतिम फैसला था,
सबको इंतजार था ईश्वर के न्याय का,
किसी वरदान या आशीष का,
पुलिस को भी, डॉक्टर को भी।
रचनाकार को भी चाहिए था,
शीर्षक अपनी कहानी का,
और सबसे ज्यादा उत्सुक थे,
माता-पिता,
जानने को अदालती फैसला,
देखने को अपना नया जीवन,
मेरा भी और उसका भी,
यही सोचना था,
कि जन्म किसको दे।






