पंजाब के लिए वरदान साबित हो रहे हैं भगवंत सिंह मान के निर्णय।

Spread the love

सुभाष आनंद।

 

 

पंजाब के लिए वरदान साबित हो रहे हैं भगवंत सिंह मान के निर्णय।

 

भगवंत मान की सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर पंजाब सरकार ने पूरे पन्ने के इश्तिहार समाचार पत्रों में दिए और अपनी उपलब्धियां को उजागर किया। पहले 3 वर्ष मान सरकार के मिले जुड़े रहे। पंजाब में विकास कार्य बिल्कुल बंद रहे, पंजाब की लिंक सड़कों का बुरा हाल रहा। चोरी, डकैती, चेन स्नैचिंग की घटनाएं आम रही लेकिन अब चौथे वर्ष में प्रवेश होते ही मान सरकार धड़ाधड़ लोक कल्याण के निर्णय ले रही है और नई स्कीमें और योजनाएं शुरू कर रही है। सभी लोगों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली देने से भगवंत मान की लोकप्रियता बनी हुई है । आर्थिक तौर पर कमजोर वर्गों के लिए 27000 मकान बनाने का फैसला भी लिया है।

तहसीलदारों की हड़ताल पर भगवंत मान ने तीव्र प्रतिक्रिया करके कई तहसीलदारों को सस्पेंड किया, अधिकतर तहसीलदारों की बदलियां दूर दराज क्षेत्र में करने से जनता में मान सरकार का विश्वास बढ़ा है।

भगवंत मान ने गैंगस्टरों के मामले में पुलिस के हाथ खोल दिए हैं, पंजाब में एक के बाद एक पुलिस मुकाबले हो रहे हैं, ऑपरेशन लंगड़ा के अंतर्गत गैंगस्टरों के पैरों के बीच गोलियां दागी जा रही है। अनेक गैंगस्टर और उनके गुर्गों को जेल में बंद किया जा चुका है। स्लीपर सैलो पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

पेंशनरों का वेतन और डी ए का बकाया देने की घोषणा के साथ भगवंत मान अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों की पहली पसंद बन चुके हैं। पंजाब सरकार ने पिछले 3 वर्षों में 50 हजार नौजवानों को नौकरियां भी दी उससे भगवंत मान सरकार की लोकप्रियता बनी हुई है।

युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के जरिए भगवंत मान ने आर पार की लड़ाई छेड़ी हुई है, छोटे से छोटे और बड़े से बड़े ड्रग तस्करों को पकड़ा जा रहा है। सरकार ने जिले के सभी डीसी और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। उसके लिए विशेष अभियान मार्च से शुरू हो चुका है। हजारों नशा तस्कर पकड़े जा चुके हैं और हजारों की संख्या में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। नशे के विरुद्ध अभियान की अगुवाई वितमंत्री कर रहे हैं और पांच सदस्यों की सब कमेटी भी बनाई गई है। करोड़ों रुपए की ड्रग मनी और महंगी गाड़ियां भी कब्जे में की जा चुकी है। बड़े-बड़े तस्कर अपनी करोड़ों की कोठियां कौडिय़ों के भाव बेचने को तैयार है उन्हें भय सता रहा है कि उनकी कोठी पीले पंजे का शिकार ना हो जाए। नशा तस्करों के खाते फ्रीज किए जा रहे हैं, उनके मकान, कोठियां और अन्य जायदादों को सरकार अपने कब्जे में ले रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक दो दर्जन से ज्यादा संपतियों पर पीला पंजा चलाया जा चुका है। नशे के तस्कर भाग चुके हैं उनकी पत्नियों और बेटियां कोठियां ना गिराने की प्रार्थनाएं कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भगवंत मान अब नए रूप में आए हैं, पुलिस अफसर जो पूरी तरह नशा तस्करी में लिप्त थे उनकी संपत्तियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जानकारी के अनुसार पंजाब में नशा तस्करी के लिए पंजाब पुलिस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही, कई अफसर नशा तस्करी में करोड़ों रुपए कमा कर चलते बने, कई अफसरों ने करोड़ों रुपए की जायदाद बिहार, गुजरात, दिल्ली हरियाणा में बनाई है।

भगवंत मान की सरकार ने भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस का जो नया नारा बुलंद किया था भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को यह पसंद नहीं आया, लेकिन ज्यों ही सरकार चौथे वर्ष में प्रवेश हुई, इसको प्रभावी बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। भगवंत मान सरकार ने पिछले दिनों डिप्टी कमिश्नर मुक्तसर का तबादला करके और विजिलेंस को घर भेज कर स्पष्ट संदेश दिया है कि वह किसी भी हालत में भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मान सरकार में 2307 लोगों को भ्रष्टाचार एक्ट के अधीन काबू में किया गया है, उनमें 19 लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। मुख्यमंत्री मान के निजी प्रयासों से पंजाब की कानून व्यवस्था अब सुधर रही है। मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार हरियाणा-दिल्ली रोड पर स्थित किसानों के आंदोलन को समाप्त करने के लिए राजनीतिक पहल की है और जिस प्रकार शंभू बैरियर और अन्य रास्तों को खाली करवाया है, उससे व्यापारी वर्ग में भगवंत मान की लोकप्रियता चरम सीमा तक पहुंच चुकी है। व्यापारियों में भगवंत मान की बढ़ती लोकप्रियता को लेकर लुधियाना में होने वाले उपचुनाव में लोगों की सक्रियता ज्यादा बढ़ गई है।

अब पंजाब की तस्वीर बदल रही है। पंजाब के चार हॉकी खिलाडिय़ों को पीसीएस अधिकारी बनाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के प्रयत्न किए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर सुधार किया जा रहे हैं। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राइवेट स्कूलों में ग्रहण कर पाएंगे।

एनआरआई पंजाबियों की समस्याओं के हल प्राथमिकता के तौर पर हो रहे हैं, स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है, पंजाब में कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पुलिस की भर्तियां होने जा रही है और गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए आधुनिक गाड़ियां खरीदी जा रही है। (विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)