खत्री जिलाध्यक्ष एवं भाटी जिलामंत्री निर्वाचित

Spread the love

खत्री जिलाध्यक्ष एवं भाटी जिलामंत्री निर्वाचित

—————————————————————

                  सिरोही (4 मई 2025): राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) जिला कार्यकारिणी के चुनाव गांधी पार्क में चुनाव अधिकारी अमर सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र गहलोत की देखरेख में संपन्न हुए जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध किया गया ।

चुनाव अधिकारी अमर सिंह ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि सभाध्यक्ष अमर सिंह, जिलाध्यक्ष देवेश कुमार खत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांतिलाल मीणा और सत्यनारायण बैरवा, उपाध्यक्ष शैतान सिंह देवड़ा और सत्येंद्र सिंह राठौड़, जिला मंत्री छगनलाल भाटी, संरक्षक जसवंत सिंह परमार, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार रांगी, संगठन मंत्री जोराराम मेघवाल, प्रचार मंत्री मनोहर सिंह चौहान, प्रवक्ता गुरुदीन वर्मा, प्रदेश महासमिति में धर्मेंद्र गहलोत, इनामुल हक कुरैशी, हरीराम कलावंत, भगवत सिंह देवड़ा निर्विरोध निर्वाचित हुए ।

नवगठित जिला कार्यकारिणी को संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत ने शुभकामना देते हुए कहा कि नवगठित कार्यकारिणी संगठन की रीति नीति के अनुरूप कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में संगठन के सदस्य पहुंचकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का संकलन करेंगे। संगठन स्तर से समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। चुनाव अधिकारी अमर सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण करवाई।

इस अवसर पर शिवगंज उपशाखाध्यक्ष देशाराम मीणा, सिरोही उपशाखाध्यक्ष इंद्रमल खंडेलवाल, पिंडवाड़ा उपशाखाध्यक्ष रमेश लाल दहिया, शैतान सिंह देवड़ा, सुरेश कुमार वछेटा, खीमाराम मेघवाल, शैलेंद्र खत्री, लोकेश चारण, रघुनाथ मीणा, धर्मेंद्र खत्री, वरुण खत्री, भंवर लाल हिंडोनिया, रतीलाल मीणा, भेरूलाल वर्मा, रमेश कुमार परमार, रणछोड़ कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)