ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार।
10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित।
फिरोजपुर, 9 मईः भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आम लोगों की सुरक्षा के लिए माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेशन डिवीजन फिरोजपुर के अंतर्गत 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, यह जानकारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फिरोजपुर सुमित मल्होत्रा ने दी। माननीय जिला सत्र न्यायाधीश ने बताया कि कल शनिवार 10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को भी स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में दायर मामलों की अगली तारीखें सीआईएस पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएंगी, जहां से पक्षकार अपने मामलों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।






