गुरुदीन वर्मा जी.आजाद
शिक्षक एवं साहित्यकार
बारां (राजस्थान)
अब मुझको तुमसे कोई उम्मीद नहीं है
———————————————————–
मुझको उम्मीद थी कि तुम,
नहीं करोगी कभी मुझसे ऐसा बर्ताव,
ऐसी भाषा का प्रयोग तुम नहीं करोगी,
जो शब्द तुमने आज मुझसे कहे हैं,
इन शब्दों को सुनकर तो,
अब तुम पर मुझको बिल्कुल विश्वास नहीं है।
मुझको विश्वास था तुम पर कि,
तुमको अहसास होगा दिल में प्रेम का,
जब तुम देखोगी झूठे प्रेम की तस्वीर,
बदनाम, बर्बाद और नीलाम होते पवित्र प्यार को,
तब तू समझेगी मेरे प्यार को,
और तू करेगी मेरी इज्जत,
लेकिन आज तुमने तोड़ा है मेरा विश्वास,
अब मुझको तुम्हारी कोई जरुरत नहीं है।
मैंने हमेशा सच्चे मन से,
सबसे तेरी तारीफ की थी,
मैंने हमेशा की थी कोशिश,
निःस्वार्थ तुम्हें हर खुशी देने की,
मैंने हमेशा जलाये थे दीपक,
तुम्हारा साथ पाने के लिए,
मैं सींच रहा था खून से चमन,
तुम्हारा प्यार पाने के लिए,
लेकिन आज तुमने राख कर दिया है,
जलाकर मेरे ख्वाब को,
अब मुझको नहीं बहाने हैं,
अपने अश्को-लहू तुम्हारे लिए।
तुम तड़पोगी कल को बहुत,
मेरे प्यार को पाने के लिए,
तुम पुकारोगी मुझको कल,
अपनी मदद के लिए,
लेकिन मैं नहीं आऊँगा,
जब तू मांगेगी मेरा साथ,
अपनी बदनामी-बर्बादी से,
छुटकारा पाने के लिए,
लेकिन अब मैं जी.आज़ाद हूँ ,
अब मुझको तुमसे कोई प्यार नहीं है,
अब मुझको तुमसे कोई उम्मीद नहीं है।







