बंदर ने घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला

Spread the love
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा महिला का इलाज
जखोली। विकासखण्ड जखोली मुख्यालय से सटी ग्राम पंचायत कपणियां में बंदर ने घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली लाए, जहां चिकित्सक महिला का उपचार कर रहे हैं।क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शासन-प्रशासन व वन विभाग से घायल महिला के परिजनों को मुआवजा देने व क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार अपराहन चार बजे ग्राम कपणियां निवासी कमला देवी पत्नी कुंवर सिंह नेगी 66 वर्ष घर के निचले हिस्से के कमरे में बच्चे की देखरेख कर रही थी कि बाहर से बंदरों के झुंड में से एक बंदर ने कमरे में घुसकर कमला देवी के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।

महिला का शोरगुल सुनकर आस-पास के लोगों ने आकर महिला का बीच बचाव करने में कामयाब रहे, लेकिन बंदर ने कमला देवी के सिर पर पीछे से गम्भीर रूप से हमला कर दिया। घायल महिला को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखोली लाये। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है।

क्षेत्र में बंदरों के लगातार जानलेवा हमले की घटनाओं को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेरी देवी, प्रधान ऋतुराज, प्रधान बच्चवाड़ रणजीत रावत, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार,प्रताप नेगी, आनन्द राणा आदि जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से घायल को उचित मुआवजा देने व क्षेत्र में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं, वन रेंज अधिकारी जाखणी रजनीश लोहनी ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आासन दिया है।
  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो