सड़क दुर्घटना के घायलों से मिलने एम्स पहुंचे सीएम धामी

Spread the love

ऋषिकेश। शनिवार को रुद्रप्रयाग में हुई सड़क दुर्घटना के 5 घायलों को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इन सभी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है जबकि इस दुर्घटना के 2 अन्य लोग ब्राउट डेड पाये गए हैं। हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स पंहुचाये गए सभी घायलों को ट्रॉमा इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।

सायं के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी एम्स पंहुचकर घायलों का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इलाज में कोई कमी आने नहीं दी जायेगी। बद्रीनाथ राजमार्ग पर जनपद रुद्रप्रयाग के रेंतौली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के कुल 7 घायलों को अपरान्ह समय एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। घायलों में से दो लोग ब्राउट डेड स्थिति में पाए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एम्स ऋषिकेश की ट्रामा सर्जन डॉक्टर रूबी कटारिया ने बताया कि सांय तक दोनों ब्राउट डेड लोगों की पहिचान नहीं हो पायी थी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा अन्य 5 घायलों के समुचित इलाज के लिए ट्रॉमा विभाग के सर्जन डॉक्टरों सहित एम्स के विभिन्न विभागों की डॉक्टरों की टीम गहन उपचार में जुटी है। सभी को शरीर के कई भागों में गहरी चोटें आयी हैं। और लगभग सभी गम्भीर स्थिति में हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में 22 वर्षीय छवि तथा 35 वर्षीया आदित्य के अलावा अन्य अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए अभी उनकी पहचान होनी बाकी है।

घटना की सूचना मिलने पर शाम के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी घायलों का हालचाल जानने एम्स पहुंचे। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायलों से बातचीत की और हालचाल जानकर उन्हें सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों का समुचित इलाज करवाने व आवश्यक मदद के लिए सरकार पूरी तरह गम्भीर है।

उन्होंने एम्स के डॉक्टरों को भी घायलों के इलाज के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर मीनू सिंह, उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, ट्रॉमा सर्जन डॉक्टर मधुर उनियाल और संस्थान के जन सम्पर्क अधिकारी सन्दीप कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी               (नया अध्याय, देहरादून)       डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं…

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                      (नया अध्याय, देहरादून)     मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    • By User
    • May 14, 2026
    • 12 views
    खुशियों की दहलीज पर मौत का सन्नाटा

    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    शतरंज प्रतियोगिता का एक यादगार दिन

    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    • By User
    • May 14, 2026
    • 4 views
    डॉ. जैक्स वीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी का कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन ।

    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    • By User
    • May 14, 2026
    • 5 views
    मणिगुह में श्रीमद्भागवत कथा से भक्तिमय हुआ वातावरण । 

    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 19 views
    दून विवि में उत्तराखंड की लोक कला व रामलीलाओं में महिलाओं की सहभागिता विषय पर विशेष संगोष्ठी।

    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।

    • By User
    • May 12, 2026
    • 6 views
    एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में राज्य स्तरीय निःशुल्क ऑनलाइन एम.कॉम. प्रवेश परीक्षा प्रशिक्षण का शुभारंभ।