पुरानी बावड़ियों की साफ-सफाई, पेन्ट पुताई करवाएं- कलेक्टर श्री सिंह। 

Spread the love

संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार।

 

 

पुरानी बावड़ियों की साफ-सफाई, पेन्ट पुताई करवाएं- कलेक्टर श्री सिंह। 

 

जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

 

            आगर-मालवाः 19 मई/कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह द्वारा जिले में चल रहे जलगंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा की गई। समीक्षा में अभियान अंतर्गत लक्ष्य के विरुद्ध बेहतर प्रगति लाने वाले उपयंत्री अशोक पाटीदार जनपद पंचायत सुसनेर को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।

कलेक्टर ने ग्रामीण विकास विभाग के समस्त तकनीकी अमले को समय-सीमा में खेत तालाब, अमृत सरोवर, डगवेल रिचार्ज संरचना, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज शाफ़्ट निर्माण, जीर्णोद्धार कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनपद पंचायतों उपयंत्री एवं एपीओ को खेत तालाब निर्माण के लाक्ष्यनुरूप प्रगति न पाए जाने पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय निकाय एवं अधिकारियों को निर्देशित की पुरानी बावड़ियों की साफ-सफाई, पेन्ट पुताई करवाएं। राजस्व विभाग के समस्त तहसीलदार को समय-सीमा में अमृत सरोवर एवं अन्य विभागों के तालाबों एवं जल संरचना का राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने जलसंसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद एवं अन्य विभागों के जिला अधिकारियों अभियान अंतर्गत अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, ईईआरईएस अभिषेक यादव, पीओ मनरेगा डॉ.मनोज कुमार शर्मा, सहायक संचालक कृषि, सहायक संचालक उद्यानिकी, समस्त सहायक यंत्री मनरेगा, एपीओ मनरेगा, समस्त सहायक लेखाधिकारी मनरेगा तथा समस्त मुख्य नगरपालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)