डॉ0 हरि नाथ मिश्र, अयोध्या (उ0प्र0)
पैग़ाम-ए-हिंदुस्तान
गद्दी छोड़ो हुक्मरान,
छोड़ के भागो पाकिस्तान।
मुल्क़ अब आ रहा है-
लेने अपना बिलुचिस्तान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
बंद करो अब बंदर घुड़की,
भभकी-भभ्भड़ बाजी।
पानी चढ़ गया सर के ऊपर,
अब न बचाए क़ाज़ी।
तोड़ने तेरा सब अभिमान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
सब असभ्य-बड़ बोले तेरे,
चोर – लुटेरे साथी ।
सेना-नायक नायक तेरा,
नायक आतंकवादी ।
डुबोता लोटिया पाकिस्तान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
नौजवान अब पाक का माँगे,
शिक्षा-रोजी- रोटी।
लगें सभी बेहाल देख कर,
तेरी नीयत खोटी।
सबको मिले मान-सम्मान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
हिंदू-सिक्ख-इसाई पर तो,
ज़ुल्म बहुत है ढाए।
दोहरी तेरी नीति भी अब,
दुनिया को नहीं सुहाए-
है लगता ख़फ़ा जहान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
घृणा-द्वेष सँग भेद-भाव की,
तेरी चाल घिनौनी।
पर्दा पीछे जो भी करता,
तू है आँख-मिचौनी।
ली है सबने अब पहचान-मुल्क़ अब आ रहा है।।
अभी वक़्त है सुधरो वरन,
पीछे फिर पछताओगे।
भारत जैसा देश पड़ोसी,
कभी नहीं तुम पाओगे।
यही पैगामे हिंदुस्तान-मुल्क़ अब आ रहा है।।






