ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने “हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी” का किया निरीक्षण।
अल्मोड़ाः जनपद भ्रमण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज दिनांक 21-05-2025को “हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी” डीनापानी का निरीक्षण किया। इस अवसर उन्होंने सोसायटी द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया और यहां कार्यरत 48महिला कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभवों को लेकर चर्चा की। उन्होंने यहां तैयार किये जा रहे उत्पादों की सराहना की।
प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत और कौशल से तैयार किए गए हस्तशिल्प उत्पाद वास्तव में सराहनीय हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है।
इस अवसर पर वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं हरीश चंद्र खंडूरी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।









