ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा नगर में व्याप्त परेशानियों से रूबरू कराने हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन।
ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ाः नगर निगम, रामशिला वार्ड के पार्षद नवीन चन्द्र आर्या व सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने कल दिनांक 22-05-2025को जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे से मुलाकात कर उन्हें अल्मोड़ा नगर में बंदरों के आतंक से परेशानी संबंधी समस्या से अवगत कराने हेतु ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि वे पूर्व में भी इस संबंध में एडीएम अल्मोड़ा से मिल चुके हैं और इस समस्या से अवगत करा चुके हैं लेकिन उन्होंने इस संबंध में आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। पार्षद नवीन चन्द्र आर्या व सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे ने ने बताया कि नगर में बाहर से लाकर छोड़े गए बंदरों से नगर की जनता काफी समय से परेशान है और बंदरों ने लोगों को काटा भी है और अन्य नुकसान भी पहुंचाया है। लेकिन प्रशासन इस ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे का कहना है कि नगर में व्याप्त बंदरों की समस्या का स्थाई समाधान हेतु कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में यदि शीघ्र न्यायसंगत व पारदर्शी कार्रवाई नहीं की गई तो इस संपूर्ण प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री, महामहिम राज्यपाल एवं भारत सरकार के संबंधित मंत्रालयों को सौंपा जाएगा।









