ऊखीमठः तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मात्र 23 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है।

Spread the love

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

 

                  ऊखीमठः तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में मात्र 23 दिनों में तीर्थ यात्रियों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। तुंगनाथ धाम में प्रति दिन 7 सौ से लेकर 9 सौ तक तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं। तुंगनाथ घाटी मे निरन्तर हो रही बारिश से चोपता – तुंगनाथ- चन्द्रशिला 4 किमी पैदल ट्रैक के दोनो तरफ फैले सुरम्य मखमली बुग्यालो में हरियाली लौटने तथा बुग्यालो मे अनेक प्रजाति के पुष्प खिलने से वहा के प्राकृतिक सौन्दर्य पर चार चांद लगने शुरू हो गये है तथा तुंगनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्री व पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य निहारकर अभिभूत हो रहे है। मन्दिर समिति के सी ओ विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देशन पर तुंगनाथ धाम मे तैनात अधिकारियो, कर्मचारियो द्वारा तुंगनाथ धाम पहुँचने वाले तीर्थ यात्रियो को बेहतर सुविधा देने के भरसक प्रयास किये जा रहे है। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम की यात्रा धीरे – धीरे परवान चढ़ने से तुंगनाथ घाटी के तीर्थाटन, पर्यटन व्यवसाय मे खासा इजाफा होने लगा है। तुंगनाथ धाम में मात्र 23 दिनों में 20 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों की आवाजाही होने से तुंगनाथ धाम सहित तुंगनाथ घाटी के सभी यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है! तीर्थ यात्री, पर्यटक व सैलानी तुंगनाथ धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक करने के बाद चन्द्र शिला की खूबसूरत वादियों से भी रूबरू हो रहें हैं! जानकारी देते हुए तुंगनाथ धाम के प्रबन्धक बलवीर नेगी ने बताया कि कि तुंगनाथ धाम में मात्र 23 दिनों की अवधि में 10 हजार, 698 पुरूषों, 8 हजार 296 महिलाओं, 1 हजार 803 नौनिहालों , 81 साधु – सन्यासियो व 11 विदेशी सैलानियो सहित 20 हजार 879 तीर्थ यात्री तुंगनाथ धाम में पूजा – अर्चना व जलाभिषेक कर विश्व समृद्धि की कामना कर चुके हैं! उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु जय शंकर, जय महादेव के उदघोषो के साथ तुंगनाथ धाम पहुंचने से तुंगनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है तथा तुंगनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर रौनक बनी हुई है! उन्होने बताया कि मन्दिर समिति के सी ओ विजय प्रसाद थपलियाल के निर्देश पर पहली बार तुंगनाथ धाम मे तीर्थ यात्रियो की सुविधा हेतु शौचालय का निर्माण किया गया है तथा हर तीर्थ यात्री को बेहतर सुविधा दी जा रही है। मेरठ से दूसरी बार तुंगनाथ की यात्रा पर आये राहुल शुक्ल ने बताया कि तुंगनाथ धाम के दर्शन करने से मन को अपार शान्ति मिली है तथा यहाँ के प्राकृतिक सौन्दर्य से रूबरू होकर मन को बड़ा शगुन मिलता है! हरियाणा पानीपत से तीसरी बार तुंगनाथ की यात्रा पर अतुल साहनी ने बताया कि तुंगनाथ धाम में बार – बार आने की लालसा बनी रहती है। पुणे निवासी शिवानी ने बताया कि चोपता – तुंगनाथ पैदल मार्ग के दोनो तरफ फैली हरियाली व विभिन्न प्रजाति के पुष्पो से आच्छादित भूभाग हमेशा याद रहेगा क्योंकि इस भूभाग मेें पर्दापण करने से मन को असीम शान्ति मिलती है। आन्ध्रप्रदेश अटानी निवासी अनामिका ने कहा कि तुंगनाथ घाटी हकीकत मे धरती का साक्षात स्वर्ग है क्योकि यहा पग – पग पर परम आनन्द की अनुभूति होती है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय कुमाऊनी भाषा सम्मेलन आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को नगर स्थित होटल शिखर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सम्मेलन के सफल आयोजन और रूपरेखा को लेकर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यास के विभिन्न सदस्यों को आयोजन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    गोवर्धन पर्व पर गोसदन ज्योली में गोसंवर्धन यज्ञ सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने किया गोपूजन और गौसेवा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जख्मों के भरते तक शांत रहिए

    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    सियासत, सत्ता मद और सुरा-सुंदरी का गठजोड़

    चुप्पी के पीछे का सपना   (लघुकथा)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    चुप्पी के पीछे का सपना    (लघुकथा)

    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    दवात-कलम, कर्म और न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त

    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    शत-प्रतिशत जीवन ऊर्जा और सदिच्छा का प्रतीक

    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है

    • By User
    • November 10, 2026
    • 16 views
    जीवन जागरूकता और अविरल चलने की साधना है