पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, मंच पर दिखा कर्नल सोफिया का परिवार; लोगों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

वडोदरा।  पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर हैं। पीएम वडोदरा पहुंच गए हैं, जहां वो एक मेगा रैली कर रहे हैं। पीएम के स्वागत में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिनका पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पीएम अपने गृह राज्य गए हैं।

25000 से अधिक महिलाओं ने किया स्वागत

पीएम की इस यात्रा में 82,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा। प्रधानमंत्री का 25,000 से अधिक महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, जो एक विशेष ‘सिंदूर सम्मान यात्रा’ में उन पर फूलों की वर्षा कर रहीं थी।

मंच पर दिखा कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चर्चा में आई भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी पीएम के रोड शो के दौरान मंच पर दिखा। परिवार के सदस्यों ने पीएम मोदी के रोड शो के दौरान फूल भी बरसाए। गुजरात की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राज्य में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।सोफिया कुरैशी की बहन ने की पीएम का तारीफ

वडोदरा में पीएम मोदी के रोड शो पर कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा ने कहा,

पीएम मोदी से मिलकर हमें अच्छा लगा। पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत कुछ किया है। सोफिया मेरी जुड़वां बहन है। जब आपकी बहन देश के लिए कुछ करती है, तो इससे न केवल मुझे बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। वह अब केवल मेरी बहन नहीं बल्कि देश की बहन भी है।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)