पहाड़ों में हल्की वर्षा की संभावना,नैनीताल में तेज बारिश का अलर्ट

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक धूप और बादलों की आंख-मिचौनी जारी है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्र में आंशिक बादलों के साथ धूप खिल रही है और दिनभर उमस से लोग बेहाल हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई है।विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडराने और हल्की वर्षा के आसार हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और बौछारों के आसार

मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इस दौरान भीषण गर्मी महसूस की गई। अधिकतम तापमान भले ही सामान्य बना रहा, लेकिन उमस ने खूब पसीने छुड़ाए।

अगले कुछ दिन तापमान में परिवर्तन के आसार नहीं

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 35.3, 24.2
  • ऊधमसिंह नगर, 35.5, 23.9
  • मुक्तेश्वर, 22.1, 13.7
  • नई टिहरी, 25.0, 13.1

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक का है ये अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं बूंदाबांदी होने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।