ऊखीमठः विकासखंड की पांच न्याय पंचायतो के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप विधिवत शुरू हो गया है।

Spread the love

 

 

ब्यूरो ऊखीमठः लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

             

       ऊखीमठः विकासखंड की पांच न्याय पंचायतो के विभिन्न विद्यालयों में सात दिवसीय समर कैंप विधिवत शुरू हो गया है। सात दिवसीय समर कैम्प मेें  नौनिहालों को बौद्धिक विकास के साथ गढ़वाली, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कुमाऊनी, जौनसारी, बंगाली सहित विभिन्न भाषाओ की जानकारिया दी जा रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने जूनियर हाईस्कूल चौमासी, जाल तल्ला, कालीमठ व प्राथमिक विद्यालय कालीमठ मे समर कैम्प का विधिवत उद्घाटन करते हुए कहा कि शिक्षा निदेशालय के आदेशो के अनुसार अधिकांश विद्यालयों में समर कैम्प के तहत नौनिहालों को बौद्धिक स्तर में वृद्धि हेतु कई कार्यक्रम आयोजित करने का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापको व नौनिहालों को समर कैंपो में   बढ – चढ़कर भागीदारी करने से विधालयो का नाम रोशन होगा तथा नौनिहालो को अनेक जानकारिया हासिल होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय नौनिहालों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अनेक योजनाये संचालित कर रही है सभी नौनिहालों को प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेकर जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए । उन्होंने कहा कि विकासखंड के अन्तर्गत उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ, मनसून, फाटा, मक्कू पीएम श्री रा इ का गुप्तकाशी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पालीफाफंज, खड़िया, देवर, नाला सहित विभिन्न विद्यालयों में समर कैंप आयोजित किये जा रहे है। मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट के पहली बार सीमान्त गांव चौमासी पहुंचने पर अभिभावकों, ग्रामीणो व नौनिहालों में भारी उत्साह दिखा तथा ग्रामीणो ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रेरणा रतूडी, देवानन्द गैरोला, पंकज बौठियाल, वंशीधर गौड, विजयपाल रावत, मनोज भट्ट, दीपक तिवारी, जय सिंह रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, नौनिहाल, अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                 …

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दुनिया में सबसे पावरफूल आपका मन होता हैं।

    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 10 views
    दीपोत्सव : वैदिक चेतना, मानवीय संवेदना, अन्त्योदय और विश्वकल्याण का शाश्वत महाघोष।

    जुबान भी क्या चीज है साब!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 7 views
    जुबान भी क्या चीज है साब!

    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 17 views
    सरकारी कॉलोनियों की ‘महाभारत’: अस्सी के दशक की धमाकेदार और हुल्लड़ भरी दीपावली।

    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर। पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    चोपता-तुंगनाथ पैदल ट्रैक पर जगह-जगह कूड़े के ढेर।  पर्यावरण संरक्षण के दावों की खुली पोल।

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 9 views
    कर्मफल (भाग 26)