फारूक अब्दुल्ला की देश के लोगों से बड़ी अपील, कहा- भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं

Spread the love

श्रीनगरः नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ उन्होंने स्थानीय लोगों से कहा कि हमें अपनी आर्थिकी के लिए पर्यटन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर हमें इस रियासत को आगे लेकर चलना है तो हमें उन टिकाऊ कारोबारी क्षेत्रों में आगे बढ़ना होगा, जो हमें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में समर्थ रहें।

पहलगाम में पत्रकारों के साथ बातचीत में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले और उसके बाद पाकिस्तानी गोलाबारी से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को पहुंचे नुकसान का उल्लेख करते हुए कहा कि बेशक कश्मीर दुनिया का सबसे खूबसूरत जगह है। यहां दुनियाभर के पर्यटक आना चाहते हैं, पर्यटन में यहां बड़ी संभावना है, लेकिन इसके साथ एक मुसीबत यह भी है कि अगर एक गोली कहीं चल जाए तो लोग भागते हैं।

 

उन्होंने आतंकियों को इंसानियत और कश्मीरियत का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि उन दरिंदो को यह सब नजर नहीं आया है, जिन्होंने ने यह कत्ल किया, उन्हें यह नहीं दिखा कि इन मासूमों का क्या होगा? इनके पास अल्लाह के सिवा कुछ नहीं है, यह खूबसूरती (वादी) ही इन मासूम लोगों को मिली है और वह इसी से रोजी रोटी कमाते हैं।

उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। जो हुआ, हमें उसका अफसोस है। इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है, यह हमने नहीं किया। मैं पूरे वतन के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि आप वापस आइए, हम आपका इंतजार कर रहे हैं। हम ही नहीं, यहां भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं। श्री अमरनाथ की यात्रा होने वाली है, ज्यादा से ज्यादा आइए, हर तरफ से आइए, जब आप यहां से होकर अपने घर जाएंगे तो बताएंगे कि आपने कितनी खूबसूरती देखी है और किस तरह लोग यहां इंतजार कर रहे हैं।

 

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए विभिन्न देशों में प्रतिनिधिमंडल भेजे जाने पर कहा कि प्रधानमंत्री ने जो प्रतिनिधिमंडल भेजे हैं, अल्लाह करे कि वह यह पैगाम भी ले जाएं कि हम लोग अमन चाहते हैं। हम लड़ाई नहीं चाहते हैं। अल्लाह के वास्ते बेगुनाहों को मारना बंद करो।

  • Related Posts

    कर्मफल (भाग 26)

    Spread the love

    Spread the love  राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                            (सेवा निवृत जेल…

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरोः  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)          डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।   साहित्यिक साधना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)