शिक्षक एवं साहित्यकार
गुरुदीन वर्मा (जी.आजाद)
बारां (राजस्थान)
वर्षों तक तूने जो साधना की थी
——————————————————————–
वर्षों तक तूने जो साधना की थी,
और जो प्रार्थना की थी भगवान से,
कि इनकी सहानुभूति तुम पर बनी रहे,
उनका शुभाशीष तुम पर रहे,
आज वह दिन है,
और इससे अच्छा समय,
तुमको कब मिला था,
कि तुमको संवारा गया।
आज सभी तरफ,
सिर्फ तुम्हारी ही चर्चा है,
सिर्फ तुम्हारी ही तारीफ है,
घर का मण्डप सम्बंधियों से भरा है,
वह अपनी मंजिल को चल दिया है,
और तू खामोश, बेबस, निष्क्रिय है,
शायद तुमको इंतजार है,
तुम्हारी तपस्या के फल का,
और तुम उसी सोच में डूबी हो।
लेकिन फिर भी तू ,
उदास और नाखुश है,
शायद तुमको यह चिंता है,
कि जिसने पाला था मुझको,
एक गुलशन की तरह,
उसकी बहार उसको,
क्यों नहीं नसीब हुई।
क्या कहे अब इसको,
प्रकृति का नियम,
इंसान द्वारा बनाई गई कूटनीति,
या फिर इंसाफ के नाम पर राजनीति,
और तुमको भी इंतजार है,
अपनी साधना के परिणाम का।







